back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपित ललित झा की पुलिस हिरासत बढ़ी, जानें पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपित ललित झा की पुलिस हिरासत 5 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है। आज ललित झा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में सेंध के आरोपित ललित झा की पुलिस हिरासत 5 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है। आज ललित झा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। एडिशनल सेशंस जज हरदीप कौर ने पुलिस हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

ललित झा ने ही इस घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी

आज ललित झा की पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने 15 दिनों की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए ललित झा की हिरासत बढ़ाने की जरूरत है। कोर्ट ने ललित झा को 15 दिसंबर को आज तक की पुलिस हिरासत में भेजा था। ललित झा को 14 दिसंबर की रात को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ललित झा ने ही इस घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी।

आरोपितों ने लखनऊ से जूते और मुंबई से कलर स्मॉग केन खरीदे थे

कोर्ट ने 21 दिसंबर को इस मामले के चार आरोपितों की पुलिस हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ाई थी। 14 दिसंबर को चारों आरोपितों को 21 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा था। कोर्ट ने नीलम, सागर शर्मा, डी. मनोरंजन और अमोल शिंदे को पुलिस हिरासत में भेजा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने लखनऊ से जूते और मुंबई से कलर स्मॉग केन खरीदे थे।

आरोपितों के खिलाफ यूएपीए की धारा 16ए के तहत एफआईआर दर्ज

दिल्ली पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ यूएपीए की धारा 16ए के तहत एफआईआर दर्ज की है। 13 दिसंबर को संसद की विजिटर गैलरी से दो आरोपित सदन में कूदे। कुछ ही देर में एक आरोपित ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद सदन में अफरातफरी मच गई।

किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया

हंगामा और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की। कुछ देर बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को काबू किया। संसद के बाहर भी दो लोग पकड़े गए जो नारेबाजी कर रहे थे और पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...