back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर पुलिस अलर्ट, कई ट्रेने-उड़ानें रद्द; आज सील हो जाएंगे दिल्ली के बॉर्डर

New Delhi: गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते राजधानी दिल्ली में पुलिस अलर्ट मोड पर है। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में चारों ओर नभ, थल और वायु से कड़ी नड़र रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके अनुसार, लोगों को कई सड़कों से आवाजाही पर पाबंदी है। इंडिया गेट, विजय चौक, आईटीओ, बहाहुर शाह जफर मार्ग, राजघाट और नेताजी सुभाष मार्ग पर कड़ी पाबंदी है।

ट्रेनें और उड़ानें रद्द

दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कई अन्य ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों से 22 जनवरी से दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक है। गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद यह सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट ने पहले ही इस बात की सूचना सार्वजनिक कर दी थी कि 17 से 26 जनवरी तक दिल्ली में सभी पैसेंजर फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल जारी है, वायु सेना की हवाई प्रर्दशन की सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके चलते यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली बॉर्डर होंगे सील

दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डरों को दिल्ली पुलिस आज सील कर देगी। इससे यातायात पर कंट्रोल हो पाएगा। साथ ही किसी आपराधिक साजिश को भी नाकाम किया जा सकता है। दिल्ली के ये क्षेत्र बदरपुर बॉर्डर, कापसहेड़ा बॉर्डर, मयूर विहार, आनंद विहार पर सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी गई है। क्योंकि इन बॉर्डरों से सबसे अधिक रोडवेज बसें आती हैं।

दिल्ली की बसों की इन रास्तों पर होगी पाबंदी

आज सुबह 10 बजे से बहादुरशाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग और तिलक मार्ग पर दोनों दिशाओं से यातायात के संचालन की अनुमति नहीं होगी। परेड के आवागमन के बाद ही यातायात को संचालित किया जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम की बसे इन मार्गों से नहीं जाएंगी। बदले गए रूट के अनुसार विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं होगी। इनके रुट पर बदलाव लाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...