back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Global Investors Summit: PM मोदी 8 दिसंबर को देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर को देहरादून में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 दिसंबर को देहरादून में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 08 दिसंबर को देहरादून, उत्तराखंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

‘उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’

‘उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ उत्तराखंड को एक नए निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है। 8 एवं 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की थीम- ‘शांति से समृद्धि’ है।

शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपतियों सहित अन्य लोग भाग लेंगे।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन राज्य के लिए महत्वपूर्ण

वित्त और शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में होने वाला वैश्विक निवेशक सम्मेलन राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधानसभा भवन स्थित सभागार में आवास से संबंधित विकासकर्ताओं व निवेशकों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने की दिशा में सरकार कार्य करेगी।

सरकार का है निवेश पर जोर

निवेशक सम्मेलन के माध्यम से राज्य में अधिकाधिक निवेश हो, इस पर सरकार का विशेष जोर है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निवेशकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैठक में शामिल हुए आवास से संबंधित निवेशकों व विकासकर्ताओं से उनके समक्ष आ रही कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही इनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...