नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनावों 2024 के चार चरण के चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अभी तीन चरण के चुनाव के लिए मतदान होना है, जो की 20 मई, 25 मई 2024 और जून 2024 को होंगे। राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनाव प्रचार की होड़ लगी हुई है।
प्रेस कांफ्रेंस न करने और इंटरव्यू न देने को लेकर भी सवाल किया गया
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आजतक के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उनके द्वारा प्रेस कांफ्रेंस न करने और इंटरव्यू न देने को लेकर भी सवाल किया गया, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ही प्यारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी मीडिया के बारे में ऐसा कल्चर बन गया है कि अगर कुछ भी न करें और अपनी बात उन्हें बता दें तो वह देश तक चली जाएगी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्हें इस रास्ते पर नहीं जाना है। उन्हें मेहनत करनी है। उन्हें गरीब के घर जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर वह भी चाहे तो विज्ञान भवन में फीता काटकर फोटो निकलवा सकते है। उन्होंने कहा कि वह एक छोटी योजना के लिए झारखंड के एक छोटे से जिले में जाकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह नया वर्क कल्चर लेकर आए हैं। अगर यह वर्क कल्चर मीडिया को पसंद आता है तो वे इसे प्रस्तुत करें, अगर पसंद न आए तो इसे प्रस्तुत न करें।
अपनी किस तरह की विरासत छोड़ेंगे?
पीएम मोदी से आजतक के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विरासत को लेकर भी सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि आप अपनी किस तरह की विरासत छोड़ेंगे? इसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जो इंसान देश के लिए जी रहा है, वो खुद के लिए कैसे सोच सकता है? उन्होंने कहा कि उन्हें कोई इतिहास में याद करे, वह इसके लिए काम नहीं कर रहे हैं। अगर कोई याद करे तो कश्मीर में 40 साल बाद 40% के करीब वोटिंग हुई है, उसको याद करे। जी20 में हिंदुस्तान का पूरी दुनिया में डंका बज गया था, उसको याद करे। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। इसको याद किया जाए। पीएम ने कहा उनकी तरह सैकड़ो लोग आएंगे और चले जायेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




