back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rozgar Mela: PM ने 51000 से अधिक कर्मचारियों को दिया नियुक्ति पत्र, युवाओं को कहा अमृतप्रहरी; जानिए अन्य बातें

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से ज्यादा नवनियुक्त युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से ज्यादा नवनियुक्त युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किया है। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग विभागों में नवनियुक्त कर्मचारियों को दिया गया है। इस नियुक्ति पत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयोजित रोजगार मेला के तहत दिया है। इस रोजगार मेले को देश के 45 जगहों पर अलग-अलग आयोजित किया गया था।

युवाओं के लिए दोहरी खुशी का मौका

रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभ्यर्थियों को वर्चुअली संबोधित भी किया। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को अमृतप्रहरी कहकर संबोधित किया। पीएम ने रोजगार मेला के तहत युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रोजगार मेले का ये आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। आज पूरा देश चंद्रयान 3 की सफलता की खुशियां मना रहा है। इसके साथ ही गर्व के इस पल में युवाओं के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है।

आवेदन से लेकर चयन की प्रक्रिया में आई तेजी

उन्होंने कहा कि आवेदन से लेकर चयन की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। जिससे इस प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ काम को समय पर समाप्त करने में सहायता मिली है। पीएम ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों में होने वाली प​रीक्षा 13 स्थानीय भाषाओं में भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा 2030 तक टूरिज्म सेक्टर में 13-14 करोड़ लोगों के लिए नए रोजगार की संभावना बढ़ेगी। UP में अपराध कम होने से निवेश में वृध्दि देखने को मिली है। पिछले 9 वर्षों के हमारे प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है। किसी भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने के लिए ये जरूरी है कि देश के हर सेक्टर का विकास हो।

किन ​विभागों में मिली नौकरियां

विज्ञप्ति के अनुसार यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय अभियान के रूप में आयोजित किए जा रहे इस रोजगार मेले के मुख्य आयोजन हैदराबाद में हुआ था। इस रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF),सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्तियां की गई थी।

कब-कब हुआ रोजगार मेले का आयोजन

पहली बार रोजगार मेले में 22 अक्टूबर 2022 को 75,000 से युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया था। इसके बाद दूसरी बार 22 नवंबर 2022 को 71 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। फिर 20 जनवरी 2023 को 71 हजार युवाओं, 13 अप्रैल 2023 को 71 हजार, 16 मई को 71 हजार, 13 जून को 70 हजार, 22 जुलाई को 70 हजार और अब 28 अगस्त को 51 हजार युवाओं को रोजगार मेले के तहत अपॉइंटमेंट लेटर ​अभी तक बांटे जा चुके है।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...