back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Kisan Yojana: सरकार आज पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त करेगी जारी, क्या आप भी है हकदार? ऐसे देखें स्टेटस

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी योजना वर्ष 2019 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के नाम से शुरू की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मोदी सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी योजना वर्ष 2019 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के नाम से शुरू की। इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये की राशि किस्तों के आधार पर मिलती है। आज पीएम किसान योजना की किसानों को 16वीं किस्त आनी है। अगर आप भी इस योजना के हकदार है तो आप E-Kyc स्टेटस चेक करके अपनी किस्त की राशि देख सकते हैं।

इससे किसानो को काफी मदद मिलती है

मोदी सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में 6,000 रुपये की राशि देती है। इस योजना के लाभ को प्राप्त करने के लिए किसानों को किसी एजेंट के चक्कर में पड़ने की जरुरत नहीं है। सरकार सीबीडीटी के जरिये सीधे उनके बैंक अकाउंट में पीएम किसान योजना की किस्त जमा कर देती है। इससे किसानो को काफी मदद मिलती है।

मोदी सरकार एक साल में 3 किस्त जारी करती है

सरकार द्वारा 6,000 रुपये की राशि किसानों के अकाउंट में किस्तों के रूप में जमा कर दी जाती है। मोदी सरकार एक साल में 3 किस्त जारी करती है, हर किस्त में किसानों के बैंक अकाउंट में 2,0000 रुपये जमा किये जाते हैं। सरकार ने पूरे सोच विचार करके इस योजना को लागू किया है जिससे किसानो को आर्थिक मदद मिल सके और वे देश के लिए मजबूती से कार्य कर सके। आखिर किसान देश के अन्नदाता होते है।

सरकार ने किसानो के लिए ई-केवाईसी बहुत ही आसान कर रखी है

इस योजना के तहत वर्तमान में करोड़ो किसान इसका लाभ ले रहे हैं। वहीं कई किसानों को अबकी बार भी इस योजना का लाभ नहीं मल सकता है, क्यूंकि सरकार ने PM किसान योजना में ई-केवाईसी (EKyc) और जमीन सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक ये कार्य(ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन) नहीं किये हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने किसानो के लिए ई-केवाईसी बहुत ही आसान कर रखी है, वे ओटीपी (OTP) के जरिये ई-केवाईसी करवा सकते हैं। वहीं जमीन सत्यापन के लिए भी आसानी से ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर किसानों ने इस योजना के लिए दोनों कार्य(ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन) कर रखे हैं तो वे अपनी किस्त का स्टेटस इस तरह से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आपको किसान के अधिकारिक पोर्टल (https://pmkisan.gov.in/) में क्लिक करना होगा। इसमें आपको Farmers Corner को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको ई-केवाईसी पर क्लिक करना होगा। अब आपको OTP based e-KYC पर जाना होगा और आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको आपके सामने स्क्रीन में ई-केवाईसी का स्टेट्स आ जायेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राज्यसभा चुनाव में BJP-कांग्रेस की बल्ले-बल्ले या उल्टा पड़ेगा दांव? 37 सीटों का बड़ा हिसाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। निर्वाचन आयोग ने देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 26 फरवरी से...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵