back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

No Confidence Motion: निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर वार, कहा- UPA के भ्रष्टाचार ने एक दशक बर्बाद कर दिया

No Confidence Motion Debate: लोकसभा में विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सभी विपक्षी दलो के नाताओं की जमकर आलोचना की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा में विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज गुरुवार (10 अगस्त 2023) को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सभी विपक्षी दलो के नाताओं की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा, हम में और कांग्रेस में कई मूलभूत अंतर है। कांग्रेस लोगों को सपने दिखाती थी और हम (बीजेपी) लोगों के सपने साकार करते है।

कोविड के बावजूद देश का आर्थिक विकास हुआ है

निर्मला सीतारमण ने कहा, हम 6 दशक से सुनते थे गरीबी हटाओ। हटाया गया क्या? नहीं। अभी हम देख रहे हैं कि गरीबी में कमी आई है। यूपीए सरकार एक पोस्टडेटेड चेक देते थे। लेकिन मोदी सरकार ऐसा नहीं कर रही है। हमारी सरकार ने कई प्रमुख बदलाव किये है, ये बदलाव कैसे हुआ। ये बदलाव हमारी प्रशासनिक छमता के कारण हुए है। 2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। आज उसी मॉर्गन स्टैनली ने भारत को अपग्रेड कर ऊंची रेटिंग दी है। केवल 9 वर्षों में, हमारी सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था ऊपर उठी और कोविड के बावजूद आर्थिक विकास हुआ। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं।

वित्त मंत्री बताया कहा हुआ कितना विकास

केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगे कहा, आज देश सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यस्था है। हमारी अर्थव्यवस्था की रफ्तार 2022-23 में 7.2 रही। 2023-24 में इसकी रफ्तार 6.5 रहेगी। आज जब चीन समेत दुनिया की अर्थव्यवस्था खराब स्थिति से गुजर रही है। हम कोविड की स्थिति को पार पाते हुए तेजी से आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कैपिटल एक्सपेंडिचर 2014 में 3.9 लाख करोड़ था। आज ये 10.9 लाख करोड़ हो गया। कृषि का बजट 2014 में 21, 933 करोड़ था आज वो बढ़कर 1 लाख 25 हजार करोड़ से ज्यादा हुआ। 5 गुना बढ़ा। फॉरेक्स रिजर्व 313 बिलियन था मई 2014 में। आज 600 बिलियन है जून 2023 तक। रक्षा निर्यात 1,941 करोड़ था 2024 में वो बढ़कर 16 हजार करोड़ होने वाला है।

वित्त मंत्री ने किया कांग्रेस पर तंज

इसके साथ ही हमारी सरकार आने के पहले मातृत्व मृत्यु दर में भारत की रैंकिंग 2013 में 167 रैंक पर थी। आज वो रैंक 97 तक आ गई है। यूपीए ने एक दशक को खराब किया क्योंकि भ्रष्टाचार ज्यादा था। आज हम उच्च विकास दर और कम महंगाई दर को देख पा रहे हैं। यही कारण है कि जनता ने 2014 में और 2019 में हम पर विश्वास जताया था और आगे भी जताने जा रही है। वित्त मंत्री ने तंज भरे लहज़े में कहा पहले जनता कहती थी बनेगा, मिलेगा ये सब हो गया। अब जनता बोल रही है, बन गए, मिल गए और आ गए। यूपीए के समय बिजली आएगी, अभी आ गई, गैस कनेक्शन मिलेगा, अभी मिल गया, वाटर कनेक्शन मिलेगा, अभी मिल गया। पीएम आवास का घर बनेगा, अभी पीएम आवाज का घर बन गया। टॉयलेट बनेगा, अब टॉयलेट बन गया। गांव में सड़क बनेगी, अब गांव में सड़क बन गई, हाइवे बनेगा, अब बन गया। पुल बनेगा कहते थे अब बन गया। एयरपोर्ट बनेगा कहते थे अब बन गया, बैंक अकाउंट खुलेगा कहते थे, अब खुल गया है। UPA ने पूरा एक दशक बर्बाद कर दिया क्योंकि वहां बहुत भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद था।

महंगे टमाटर पर बोली वित्त मंत्री

महंगे होते टमाटर पर वित्त मंत्री ने कहा 3 लाख मीट्रिक टन प्याज बफर स्टॉक के लिए खरीदा जा चुका है। महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से टमाटर की खरीदारी की गई है। टमाटर को कोऑपरेटिव सोसायटी जैसे एनसीसीएफ, नेफेड के जरिए बेचा जा रहा है। बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में 14 जुलाई से टमाटर को बेचा जा रहा है। दिल्ली में भी टमाटर की माध्यमों से बेचा रहा है। एनसीएफ 8,84,612 किलोग्राम टमाटर दिल्ली, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर में बांटा गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...