back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Khalistan: निज्जर हत्याकांड पर न्यूजीलैंड ने कनाडा को दिया 440 वॉट का झटका, कहा- सबूत कहां हैं?

New Delhi: न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड पर कनाडा द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों पर संदेह जताया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित तौर पर भारत के लिंक पर कनाडा के दावे पर संदेह जताया है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइव-आईज खुफिया गठबंधन के सदस्य न्यूजीलैंड को कथित तौर पर निज्जर मामले के संबंध में कनाडा से खुफिया जानकारी मिली है।

कनाडा से संबंधित पूछे गए सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरवियू के दौरान पीटर्स ने कनाडा द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों पर संदेह व्यक्त किया। यह पूछे जाने पर कि क्या न्यूजीलैंड ने भारत को अपना रुख बताया है? पीटर्स जो भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं उन्होंने इस पर कहा कि वह इस मामले को संभालने में शामिल नहीं थे। जिसे पिछली सरकार मुख्य रूप से प्रबंधित कर रही थी। उन्होंने आगे कहा- “ठीक है, मैं इस मामले में पहले नहीं था, इसे पिछली सरकार ने संभाला था। लेकिन देखिए, कभी-कभी जब आप फ़ाइव-आईज़ की जानकारी सुन रहे होते हैं, तो कुछ नहीं कह रहे होते हैं। यह आपके पास से गुजर रहा है। आप इसकी मूल्य या गुणवत्ता नहीं जानते, लेकिन आप इसे पाकर प्रसन्न हैं। आप नहीं जानते कि पर्याप्त भौतिक मूल्य होगा या कुछ भी नहीं। निज्जर मामला पिछली सरकार की दखरेख में था।

निज्जर मामले में मांगे सबूत

विंस्टन पीटर्स ने कहा कि “एक प्रशिक्षित वकील के रूप में, मैं ठीक दिखता हूं, तो मामला कहां है? सबूत कहां है? आपकी खोज कहां है? एक भी सबूत नहीं है।” यह फाइव-आइज़ पार्टनर द्वारा निज्जर मामले के संबंध में कनाडा के दावों पर खुले तौर पर सवाल उठाने का पहला कदम है। भारत में वांटेड आतंकवादी निज्जर की 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही अंजान व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से भारत और कनाडा के बीच बड़े पैमाने पर राजनयिक विवाद पैदा हो गया।

जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड का भारत पर लगाए आरोप

पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के धरती पर निज्जर की हत्या में भारतीय संलिप्तता के खिलाफ निराधार आरोप लगाए थे। जिसे भारत ने “बेतुका और प्रेरित” कहकर खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कनाडा इस हत्या पर अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं कर पाया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने निज्जर की हत्या के संबंध में अभी तक संदिग्धों का नाम नहीं लिया है और अबतक कोई गिरफ्तारी भी नहीं की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵