back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bio Fuel: ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ रहा भारत; देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की होगी शुरुआत: नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज वैकल्पिक एवं जैव ईंधन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की शुरुआत होगी।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज वैकल्पिक एवं जैव ईंधन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की शुरुआत होगी।

देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की शुरुआत होगी

गडकरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पेट्रोल और डीजल के कारण भी प्रदूषण फैलता है। सरकार ने वैकल्पिक ईंधन और जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। वैकल्पिक ईंधन पर अलग तरह के प्रयोग किये गये हैं। देश में जल्द ही इथेनॉल पम्प की शुरुआत होगी। इथेनॉल को हम बढ़ावा दे रहे हैं। ई-वाहन और हाइड्रोजन वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है

उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, ऐसे में सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन मिशन बनाया है। देश में शत-प्रतिशत इथेनॉल वाली गाड़ी लॉन्च होगी। भारत को ऊर्जा निर्यात करने वाले देश के रूप में स्थापित करना है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास जारी है।

‘किसाने के बेटे एथेनॉल से चलने वाली गाड़ी चलाएंगे’

गडकरी ने कहा कि भारत सरकार के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप्स पर जल्दी ही एथेनॉल के पंप भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के बेटे पेट्रोल पर नहीं बल्कि एथेनॉल पर चलने वाली मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा और कार चलाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा रामदेव ने नागपुर में संतरे की बड़ी यूनिट नागपुर में डाली है जो 2-3 महीने में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यूनिट में छोटे संतरों से जूस निकलेगा जिससे संतरा उत्पादक किसानों को अच्छा भाव मिलेगा। बता दें कि गडकरी ने हाल ही में कहा था कि सरकार इस साल के अंत तक नेशनल हाइवे को गड्ढा-मुक्त करने की नीति पर काम कर रही है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

3 मिनट में ऑटो से स्कूटर बनेगा यह नया इलेक्ट्रिक वाहन: Hero ने पेश किया स्मार्ट EV, सरकार से मिली हरी झंडी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hero MotoCorp ने एक अनोखा और नया इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया है, जिसका नाम Hero Surge S32 है। यह देश का...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵