back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: ‘भारत गौरव’ ट्रेनों में पिछले साल 96 हजार से अधिक पर्यटकों ने की यात्रा, जानें इस ट्रेन की खासियत

BHARAT GAURAV TRAINS: ‘भारत गौरव’ ट्रेनों में बीते वर्ष 172 यात्राओं में 96 हजार से अधिक पर्यटकों ने यात्रा की।

नई दिल्ली, (हि.स.)। ‘भारत गौरव’ ट्रेनों में बीते वर्ष 172 यात्राओं में 96 हजार से अधिक पर्यटकों ने यात्रा की। ‘भारत गौरव’ ट्रेन श्रीराम-जानकी यात्रा, अयोध्या से जनकपुर, श्रीजगन्नाथ यात्रा, “गर्वी गुजरात” यात्रा, अम्बेडकर सर्किट; उत्तर-पूर्व भ्रमण जैसे प्रमुख पर्यटक सर्किटों की यात्रा को कवर करती हैं।

थीम-आधारित सर्किट पर पर्यटक ट्रेनों के संचालन की अवधारणा प्रस्तुत की है

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रेलवे ने ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेनों के बैनर तले थीम-आधारित सर्किट पर पर्यटक ट्रेनों के संचालन की अवधारणा प्रस्तुत की है। इन थीम-आधारित पर्यटक सर्किट ट्रेनों का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन और उनकी यात्रा कराना है।

96 हजार 491 पर्यटकों को लेकर भारत गौरव ट्रेनों की कुल 172 यात्राएं संचालित की गईं

मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2023 के दौरान 96 हजार 491 पर्यटकों को लेकर भारत गौरव ट्रेनों की कुल 172 यात्राएं संचालित की गईं, जो 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले देश भर के विभिन्न पर्यटन स्थलों को कवर करती हैं। ‘भारत गौरव’ ट्रेन श्रीराम-जानकी यात्रा, अयोध्या से जनकपुर, श्रीजगन्नाथ यात्रा, “गर्वी गुजरात” यात्रा, अम्बेडकर सर्किट; उत्तर-पूर्व भ्रमण जैसे प्रमुख पर्यटक सर्किटों की यात्रा को कवर करती हैं।

इन ट्रेनों में की जाने वाली यात्रा में व्यापक टूर पैकेज की पेश की जाती है

इन ट्रेनों में की जाने वाली यात्रा में व्यापक टूर पैकेज की पेश की जाती है, जिनमें आरामदायक ट्रेन यात्रा और संबद्ध ऑनबोर्ड सेवाओं के साथ-साथ ऑफ-बोर्ड यात्रा और बसों द्वारा भ्रमण, होटल में रहना, टूर गाइड, भोजन, यात्रा बीमा आदि जैसी सेवाएं शामिल हैं।

भारत सरकार की पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप है

रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत बेहतर गुणवत्ता वाले कोचों के साथ रेल-आधारित पर्यटन के प्रावधान के माध्यम से घरेलू पर्यटन को प्रोत्साेहन देने के बारे में पूरा जोर दिया है। यह घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵