back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Married VS Unmarried कौन है ज्यादा खुश? इस सर्वे में हुआ खुलासा, जानें क्या कहती है रिपोर्ट?

New Delhi: शादी से पहले ज्यादा खुश थे या शादी के बाद इस सवाल पर हमेशा बहस छिड़ जाती है। इस सवाल का जवाब अब आपको मिलेगा गैलप पोल के सर्वे में।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शादी एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है हर किसी की जिंदगी का शादी से पहले लोगों में शादी करने की उत्सुकता देखी जाती है तो वहीं शादी के बाद शादीशुदा जिंदगी में दोनों जोड़े खुश है या नहीं इस बात की चर्चा होती है। इसी बात का पता लगाने के लिए अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इसपर एक सर्वे कर असली वजह बताई और साथ ही कौन-कितना खुश है। इस बात का भी खुलासा किया।

गैलप पोल ने करवाया सर्वे

अमेरिकी कंपनी गैलप पोल जो कि एक मल्टीनेशनल एनालिटिक्स और एडवाइजरी कंपनी है। यह कंपनी दुनियाभर में पब्लिक पॉल के लिए जानी जाती है। गैलप पोल ने 2008 से 2020 तक 2,578,342 अमेरिकी नागरिकों पर सर्वे किया। इस सर्वे को कराने के लिए फोन और इंटरनेट का प्रयोग किया गया। मार्च 2020 से नवंबर 2023 तक गैलप पोल ने फोन के जरिए लोगों का सर्वे किया। इसके बाद कंपनी ने वेब का प्रयोग किया जिसमें 56,653 लोगों ने भाग लिया। 

सवालों के जरिए मिला उत्तर

गैलप पोल ने इंटरनेट के माध्यम से वेब सर्वे में दो सवाल पूछे जिसमें पहला सवाल ये था कि आप एक सीढ़ी की काल्पना कर रहे हैं उस सीढ़ी में 0 से 10 नम्बर दिए हैं आप अपने विवाहित जीवन को किलने नम्बर देंगे। ये नम्बर बताएंगे कि आप अपनी शादीशुदा जिंदगी से कितने खुश हैं। नम्बर का स्तर जितना नीचे होगा इससे पता चलता है कि वह व्यक्ति अपनी जिंदगी में खुश नहीं है। वहीं नम्बर का स्तर जितना टॉप पर होगा। वो उतने ही खुशहाल जीवन को दर्शाएगा।

दूसरा सवाल

गैलप पोल के सर्वे में दूसरा सवाल यह पूछा गया कि आप अपने आप को अगले 5-10 सालों में खुद को कहां देखते हैं। साथ ही लोगों को दो ऑप्शन दिए गए ‘सबसे खराब’ से लेकर ‘बेस्ट पॉसिबल’, इस सर्वे में ज्यादातर विवाहित लोगों ने अपने विवाहित जीवन को ज्यादा खुलहाल बताया।

ऐसे लोग रहते हैं खुश

गैलप पोल द्वारा हुए इस सर्वे में इस बात की पुष्टि नहीं होती कि विवाहित लोग ही ज्यादा खुश रहते हैं। जिन लोगों की शादी उनकी इच्छा से बिना किसी दवाब के होती है। वो लोग अपने विवाहित जीवन में ज्यादा खुश रहते है। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों पर शादी का मानसिक दवाब होता है और अपनी इच्छा के खिलाफ जाकर शादी करते हैं ऐसे लोगों को अक्सर अपनी शादी से नाखुश देखा गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी: उदयपुर में जुटा धूमधाम, पंडित और संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टॉलीवुड और बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न अब अपने अंतिम चरण में है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...