back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mallikarjun Khadge ने कहा लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करना हमारा लक्ष्य, जानें क्या है प्लान?

Delhi News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के उद्देश्य से आगे बढ़ना होगा।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने के उद्देश्य से आगे बढ़ना होगा। खड़गे ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और राज्यों में कांग्रेस विधानसभा दल के नेताओं की बैठक के दौरान कहा कि इस बैठक का एजेंडा 2024 के लोक सभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और भारत न्याय यात्रा की विस्तार से तैयारी करनी है। हमारे लिए दोनों की सफलता जरूरी है, इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है।

139वें स्थापना दिवस पर हमारी “हैं तैयार हम” रैली बहुत शानदार रही

खड़गे ने कहा कि 19 दिसंबर, 2023 को दिल्ली में आईएनडीआईए गठबंधन की चौथी बैठक में सीट-बंटवारे, ईवीएम और सारे जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। सीट-बंटवारे पर बातचीत के लिए हमारी नेशनल अलाएंस कमेटी राज्य इकाइयों के साथ चर्चा कर रही है। देश भर में 8-10 बड़ी आम बैठकें हमें मिल कर करनी हैं। 21 दिसंबर को हमारी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। 28 दिसंबर को नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर हमारी “हैं तैयार हम” रैली बहुत शानदार रही।

“डोनेट फॉर देश” अभियान भी शुरू किया गया है

खड़गे ने कहा कि 2024 के चुनावों से पहले, पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कई जरूरी काम किए गए हैं। “डोनेट फॉर देश” अभियान भी शुरू किया गया है। महासचिवों और इन्चार्ज की जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। घोषणा पत्र समिति बनाई गई है।

हम लोगों ने 28 राज्यों के नेताओं के साथ विस्तार से बैठक की है

लोक सभा चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने के लिए पिछले कुछ महीनो में हम लोगों ने 28 राज्यों के नेताओं के साथ विस्तार से बैठक की है। रात दिन श्रम करके 2024 के लोक सभा के चुनावों में हम लोग वैकल्पिक सरकार देने में सक्षम होंगे। जहां हम कमजोर हैं, वहां कुछ खास जनाधार वाले लोगों और सीटों की पहचान होनी चाहिए।

संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आवाज पूरी ताकत से उठानी है

खड़गे ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आवाज पूरी ताकत से उठानी है। कांग्रेस के कैडर इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...