back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महुआ मोइत्रा मामला: अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को

Mahua Moitra Case: TMC सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल मानहानि मामले में मोइत्रा के वकील गोपाल शंकरनारायण ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल मानहानि मामले में महुआ मोइत्रा के वकील गोपाल शंकरनारायण ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है। जस्टिस सचिन दत्ता ने इस मामले पर अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को करने का आदेश दिया।

अनंत देहादराय ने वकील गोपाल शंकरनारायण पर लगाए गंभीर आरोप

आज सुनवाई के दौरान मामले के प्रतिवादी और वकील जय अनंत देहादराय ने वकील गोपाल शंकरनारायण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महुआ के वकील ने उनसे संपर्क कर महुआ के खिलाफ सीबीआई की शिकायत वापस लेने को कहा था। देहादराय ने कहा कि 19 अक्टूबर की रात को गोपाल शंकरनारायण ने उन्हें फोन किया और कहा कि सीबीआई शिकायत वापस ले लें और बदले में वे हेनरी नामक कुत्ता अपने कब्जे में ले लें। देहादराय और महुआ ने एक-दूसरे पर हेनरी की चोरी का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। देहादराय ने कहा कि ये हितों के गंभीर टकराव का मामला है।

गोपाल शंकरनारायणन वकील के रूप में अपना नाम वापस लेने की बात की

देहादराय की बातें सुनने के बाद जस्टिस सचिन दत्ता ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य है, आपसे उच्च पेशेवर मानदंडों की उम्मीद की जाती है। क्या आपने प्रतिवादी नंबर दो से संपर्क किया है। इस पर गोपाल शंकरनारायण ने कहा कि उन्होंने देहादराय से महुआ मोइत्रा की सहमति से संपर्क किया था। तब कोर्ट ने कहा कि आपने मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की। क्या अब भी आप इस मामले में पेश होने योग्य हैं। इसका जवाब आप खुद दें, मैं आप पर छोड़ता हूं। इस पर गोपाल शंकरनारायणन ने महुआ की तरफ से वकील के रूप में अपना नाम वापस लेने की बात की।

हीरानंदानी से पैसे और उपहार लेकर संसद में सवाल पूछे

याचिका में महुआ मोइत्रा ने निशिकांत दुबे के अलावा वकील जय अनंत देहादराय और कुछ मीडिया संगठनों को भी प्रतिवादी बनाया है। याचिका में कहा गया है कि निशिकांत दुबे और देहादराय ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे।

निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और उपहार लेकर संसद में सवाल पूछे। इनमें से कुछ सवाल अडानी समूह से जुड़े हुए थे जो हीरानंदानी का बाजार में प्रतिस्पर्धी है। दुबे को वकील देहादराय ने पत्र लिख कर बताया कि उन्होंने सीबीआई से इस बात की शिकायत की है कि महुआ मोइत्रा ने हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे। देहादराय ने अपनी शिकायत के समर्थन में सीबीआई को साक्ष्य भी पेश किया था।

महुआ मोइत्रा ने इस आधार पर 50 से 61 सवाल पूछे थे

देहादराय ने दावा किया है कि महुआ मोइत्रा ने हीरानंदानी को लोकसभा के ऑनलाइन अकाउंट का एक्सेस दिया था, जिसका हीरानंदानी ने अपनी मनपसंद सवाल पूछने के लिए दुरुपयोग किया। महुआ मोइत्रा ने इस आधार पर 50 से 61 सवाल पूछे थे। महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करने से पहले निशिकांत दुबे, देहादराय और मीडिया संगठनों को लीगल नोटिस भेजा था। महुआ मोइत्रा ने याचिका में कहा है कि निशिकांत दुबे और देहादराय ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें: www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सड़क को मौत का गड्ढा नहीं बनने देंगे… दिल्ली HC सख्त, जनकपुरी हादसे में ठेकेदारों को अग्रिम जमानत से इनकार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi High Court ने जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में आरोपी ठेकेदारों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...