back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Poll: जेल में केजरीवाल, बाहर AAP ने लांच किया चुनावी कैंपेन, “जेल का जवाब वोट से”

New Delhi: राजधानी दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए "जेल का जवाब वोट से" कैंपेन लांच किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन लांच किया है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैर-मौजुदगी में AAP नेता संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने “जेल का जवाब वोट से” का चुनाव अभियान जारी किया है।

“जेल का जवाब वोट से”

AAP ने अरविंद केजरीवाल की जेल में बंद फोटो को दर्शाते हुए राजधानी दिल्ली में पोस्टर लगाना शुरु कर दी है। संजय सिंह ने आज मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान कहा कि “जेल का जवाब वोट से” कैपेंन घर-घर तक पहुंचाएं, लोग जब वोट देने जाएं तब ये सोचकर जाएं कि उनके बच्चों को केजरीवाल ने अच्छी शिक्षा दी। बिजली मुफ्त दी। दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त सुविधा का लाभ दिया। इस बार दिल्ली की जनता केजरीवाल को वोट दें। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने अपनी IRS की नौकरी छोड़कर देश की सेवा में जुटे।

केजरीवाल के मिशन को आगे बढ़ाने चली AAP

दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह को हाल ही में जमानत मिली है। उनकी रिहाई के बाद AAP कार्यकर्ताओं में उमंग और जोश की लहर दौड़ गई है। संजय सिंह दिल्ली के तिहाड़ जेल में 6 महीने तक बंद थे। संजय सिंह, पार्टी संगठन महामंत्री संदीप पाठक, प्रदेश संयोजक गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज ने चुनावी कैंपेन लांच किया। पार्टी नेताओं ने इस दौरान कहा कि “ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम केजरीवाल के मिशन को आगे बढ़ाएं।”

ईमानदारी की राजनीति को खत्म करने की साजिश

इस दौरान संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल में जेल में रहकर भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अब ये जिम्मेदारी दिल्लीवासियों की है दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी है जिसे केजरीवाल ने दांव पर लगाया है। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए अपना संघर्ष नहीं छोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में ईमानदारी की राजनीति को खत्म करने की साजिश चल रही है। इस राजनीति को दिल्लीवासियों ने जन्म दिया है, इसे बचाने की जिम्मेदारी भी दिल्लीवासियों की है। पूरी दुनिया की नज़रे हम पर टिकी हुई हैं, हमें अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। उन्होंने लोगों से जेल में बंद केजरीवाल के लिए लोकसभा चुनाव में “जेल का जवाब वोट से” देने की अपील की है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सियासी संग्राम: BJP पर जमकर बरसी AAP, बोली-डर के साए में राजधानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...