back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: ‘अबकी बार 400 पार’ BJP की VIP लिस्ट में PM मोदी, शाह, राजनाथ की तिकड़ी की संभावना: सूत्र

New Delhi: आगामी लोकसभा चुनाव की कैंडिडेट लिस्ट का BJP आज ऐलान करेगी। सूत्रों के अनुसार, इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 50 सीटों का ऐलान कर सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अब बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। गुरुवार रात तक दिल्ली में BJP के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं।

अमित शाह राजनाथ सिंह की भी पहली लिस्ट में शामिल होने की संभावना

BJP लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है। पहली लिस्ट में BJP के दिग्गज नेताओं की लिस्ट जारी होने की संभावना है। इस लिस्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गुजरात की राजधानी गांधीनगर से सीट मिलने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीट मिलने की आशंका है।

शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लड़ेंगे चुनाव

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से लोकसभा चुनाव की सीट मिलने की आशंका है। शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश के सत्ता में अपनी कुर्सी पर दोबारा बैठने के सपने देख रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया और मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। इसीलिए पार्टी उन्हें लोकसभा का टिकट दे रही है। क्योंकि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पद संभाला है प्रदेश में उनकी गहरी पकड़ है। शिवराज सिंह चौहान जमीन से जुड़े नेता हैं और उनकी साफ छवि होने के कारण लोगों में लोकप्रिय हैं। आपको बता दें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं नरोत्तम मिश्रा भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।

यूपी की 50 सीटों पर आज हो सकती है घोषणा

उत्तर प्रदेश में देश की सबसे अधिक लोकसभा सीटें हैं प्रदेश की कुल 80 में से 50 सीटों पर आज BJP उम्मीदवारों का नाम घोषित कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गढ़ वाराणसी से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल होंगे। इसके अलावा स्मृति ईरानी फिर अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं। इस लिस्ट में शामिल अलीगढ़ से सतीश गौतम, अयोध्या से लल्लू सिंह और मुजफ्फरनगर से संजीव बलियान को लोकसभी सीट मिलने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...