back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों पर दांव, अनुराग ठाकुर, नितिन गडकरी से लेकर प्रहलाद जोशी तक को मिला टिकट

BJP Candidates List 2024: आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 राज्यों में 72 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव के दंगल में उतरने के लिए भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 11 राज्यों में 72 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल की 2-2, गुजरात की 7, हरियाणा की 6, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 20-20, मध्य प्रदेश की पांच, तेलंगाना की छह, दमन एवं द्वीप और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर प्रत्याशी उतारा है। बता दें कि भाजपा की पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक सोमवार देर रात तक चली थी।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में दिग्गजों पर दांव

भाजपा की दूसरी लिस्ट में पार्टी ने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, धारवाड़ से प्रहलाद जोशी, नागपुर से नितिन गडकरी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ भाजपा ने गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर, अंबाला से पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बनतो कटारिया को टिकट दिया गया है।

यहां देखें महाराष्ट्र में किसे कहां से मिला टिकट

नंदुरबार – डॉ. हिना विजयकुमार गावित

धुले – डॉ. सुभाष रामराव भामरे

जलगांव -स्मिता वाघ

रावेर – रक्षा निखिल खडसे

अकोला – श्री अनूप धोत्रे

वर्धा – रामदास चंद्रभानजी तडस

नागपुर – नितिन जयराम गडकरी

चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार

नांदेड़ – प्रतापराव पाटिल चिखलिकर

जालना – रावसाहेब दादाराव दानवे

डिंडोरी (अजजा) – भारती प्रवीण पवार

भिवंडी – कपिल मोरेश्वर पाटिल

मुंबई उत्तर – पीयूष गोयल

मुंबई उत्तर पूर्व – मिहिर कोटेचा

पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल

अहमदनगर – डॉ सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल

बीड – पंकजा मुंडे

लातूर (अजा)- सुधाकर तुकाराम श्रृंगा

माढा – रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक-निंबालकर

सांगली- संजयकाका पाटिल

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...