नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के कश्मीर में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग दिल्ली में रह रहे कश्मीरी प्रवासियों के लिए विशेष प्रबंध करेगा। चुनाव आयोग में कश्मीरी प्रवासी समुदाय के लिए विशेष तौर पर जम्मू-कश्मीर के चुनाव में मदान करने के लिए दिल्ली में खास पोलिंग बूथ लगाए हैं। ये पोलिंग बूथ इसलिए लगाए गए है ताकि मतदान की महत्वता को दिखाया जा सके और साथ ही कश्मीरी प्रवासी अपने क्षेत्र के लिए मतदान कर सकें।
कहां-कहां बनाए गए हैं बूथ
ये बूथ कश्मीर रेजिडेंट कमीशन, 5 पीआर रोड नई दिल्ली, कश्मीर किसान घर बीआर-2 शालीमार बाग दिल्ली, अर्वाचिन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पॉकेट एफ दिलशाद गार्डन, दिल्ली और जीजीएसएसएस पापरावत नजफगढ़, दिल्ली में बनाए गए हैं।
फ्री की ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी
विशेष बूथ लगाने के अलावा चुनाव आयोग ने इस समुदाय के मतदान करने जाने के लिए ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी भी उपलब्ध कराई है। साथ ही मतदान करने के बाद कैंप तक लौटने के लिए भी, जिसके लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। यह सुविधा समुदाय के लिए कैंप से पोलिंग स्टेशन तक के लिए उपलब्ध होगी।
वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने के लिए फैलाई जागरूकता
वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जिसमें कैंप में डूर-टू-डूर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह कैंप दिल्ली-एनसीआर में कई जगह है। साथ ही जागरूकता फैलाने का फल भी देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोग अपना एनरोलमेंट करवा रहे हैं।
कितने लोगों का हुआ है पंजीकरण
आंकड़ों के अनुसार, बारामूला संसदीय क्षेत्र के लिए 65 फॉर्म एम और 4 फॉर्म 12सी प्राप्त करने के अलावा लगभग 169 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। 183 फॉर्म-एम और 8 फॉर्म 12-सी प्राप्त करने के अलावा 480 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए। जबकि अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के लिए अब तक 40 फॉर्म एम प्राप्त करने के अलावा 95 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





