back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Crime News: अंकित सक्सेना मर्डर केस में तीनों दोषियों को उम्रकैद; कोर्ट ने बताया क्‍यों नहीं दी ‘मौत की सजा’

Ankit Saxena Murder Case: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 2018 के अंकित सक्सेना मर्डर केस के तीनों दोषियों मोहम्मद सलीम, अकबर अली और उसकी पत्नी शहनाज बेगम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने 2018 के अंकित सक्सेना मर्डर केस के तीनों दोषियों मोहम्मद सलीम, अकबर अली और उसकी पत्नी शहनाज बेगम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशंस जज सुनील कुमार शर्मा ने तीनों दोषियों पर पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि दोषियों की उम्र, आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें मौत की सजा नहीं दी जा रही है। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है और जुर्माने की राशि अंकित सक्सेना के परिवार को दी जाएगी

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में अंकित सक्सेना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। अंकित सक्सेना के दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम संबंध थे। कोर्ट ने 23 दिसंबर, 2023 को इस हत्याकांड के तीन आरोपितों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने तीनों आरोपितों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 के तहत दोषी करार दिया था। धारा 302 के तहत उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा का प्रावधान है। कोर्ट ने अंकित सक्सेना की हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता और उसके मामा को दोषी करार दिया था।

पुलिस की ओर से 28 गवाहों के बयान और उनकी ओर से पेश साक्ष्यों को दर्ज किया था

इस मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से 28 गवाहों के बयान और उनकी ओर से पेश साक्ष्यों को दर्ज किया था। 28 गवाहों में अंकित सक्सेना के पिता और शिकायतकर्ता यशपाल सक्सेना, मां कमलेश और अंकित के दो दोस्तों नितिन और अनमोल सिंह के बयान प्रमुख थे।

अंकित पेशे से फोटोग्राफर था

घटना 1 फरवरी, 2018 की है। अंकित की प्रेमिका अपने घर से निकल गई थी, जिससे बौखलाए लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने अंकित की हत्या की थी। पहले तो लड़की के माता-पिता एवं दूसरे रिश्तेदारों की अंकित व उसके परिवार वालों से कहासुनी हुई। इस दौरान लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों ने अंकित की जम कर पिटाई की। पिटाई के दौरान जब अंकित की मां उसे बचाने आई तो उसके साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। पुलिस के मुताबिक अंकित की मां ने कहा कि उसके सामने आरोपितों ने धारदार हथियार से अंकित का गला काट दिया। अंकित की मां उसे लेकर ई-रिक्शा में अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित पेशे से फोटोग्राफर था।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...