back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Land Scam: हेमंत सोरेन के खिलाफ क्या है आरोप, जिसमें ED कर सकती है उनकी गिरफ्तारी? जानिए सोरेन का ‘प्लान B’

New Delhi: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लापता होने की खबरों पर अंकुश लग चुका है। बुधवार को हेमंत सोरेन ED के सामने पेश होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। खनन घोटला और जमीन घोटाले में आज ED और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच चूहे-बिल्ली का खेल देखा गया। ED ने हेमंत सोरेन को दसवा समन भेजा था जिसमें 29 से 31 जनवरी तक ED के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। हेमंत सोरेन ने ED को आज एक नोटिस जारी कर यह सूचना दी की वे 31 जनवरी को ED के सामने पेश होंगे। सूत्रों के अनुसार, खनन घोटला और जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी कर सकता है।

लापता थे हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हेमंत सोरेन के दिल्ली के आवास शांति निकेतन के अलावा तीन ठिकानों पर सुबह 7 बजे छापेमारी की। हेमंत सोरेन इस दौरान मौजुद नहीं थे। वे अचानक लापता हो गए हैं, इस दौरान पुलिस ने उनकी BMW कार जब्त कर ली है। जिसका नम्बर प्लेट हरियाणा HR से है। इस गाड़ी को हेमंत सोरेन का बताया जा रहा है। इस कार को खरीदने का पैसा कहां से आया इस बात का संबंध जमीन घोटाले से जुड़ा है। हेमंत सोरेन के घर से 36 लाख केश बरामद हुआ। मंगलवार दोपहर रांची में सीएम आवास की ओर अपनी कार से जाते हुए दिखे। तब यह स्पष्ट हुआ कि वे अपने राजनैतिक गढ़ झारझंड पहुंच चुके हैं।

JMM ने दिया बयान

मुख्यमंंत्री हेमंत सोरेन ने JMM के कार्यकर्ताओं को रांची बुलाया है। सभी कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में जमा हैं। सूत्रों के अनुसार, JMM के कार्यकर्ता बुधवार को ED के दफ्तर के बाहर ED और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। JMM ने BJP पर आरोप लगाया है कि BJP ने सीएम के लापता होने का मुद्दा बनाया। सीएम को राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वे दिल्ली अपने निजी काम से गए थे। BJP ने सीएम का अपमान किया। JMM ने आगे कहा कि वे BJP के खिलाफ सीएम के हुए अपमान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेंगे।

कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की अगली सीएम?

सूत्रों के अनुसार, JMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी के खोने के डर से अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। साथ ही पार्टी की बागडोर अब उनकी पत्नी संभालेंगी। कल्पना सोरेन एक प्ले स्कूल चलाती हैं। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी 2006 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। इनका जन्म रांची में हुआ था। कल्पना सोरेन मूलत: ओडिसा की हैं, वह मयूरभंज से हैं ये जगह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की भी गृहनगरी है।

48 साल की कल्पना सोरेन आदिवासी समाज के हक के लिए मजबूती से अपनी आवाज उठाती रही हैं, लेकिन वह राजनीति में एक्टिव नहीं हैं। 3 जनवरी को हेमंत सोरेन ने JMM की आपातकालीन बैठक बुलाई जिसमें गिरिडीह के गांडेय से JMM विधायक सरफराज अहमद ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा लगता है कि कल्पना सोरेन इस सीट से विधासक बनने के लिए चुनाव लड़ सकती हैं भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ऐसे समय में मुख्यमंत्री बनने के लिए 6 महीने के अंदर उम्मीदवार को विधायक बनना पड़ता है, तभी राज्य में सरकार बन सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...