back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी के ‘अनुभवी चोर’ वाले बयान पर केजरीवाल ने दिया जवाब, कहा- कोई सबूत कोई रिकवरी नहीं तो…

Delhi Liquor Policy: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के 'अनुभवी चोर' वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के ‘अनुभवी चोर’ वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल पीएम मोदी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि शराब घोटाला में अभी तक कोई सबूत क्यों नहीं मिला है? इस पर पीएम मोदी कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है। इसका मतलब प्रधानमंत्री ने पूरे देश के समने माना कि शराब घोटाले में कुछ नहीं मिला। और घोटाले में उनके पास कोई सबूत नहीं है। यानी प्रधानमंत्री जी के सभी अधिकारी निकम्मे हैं। अब अगर प्रधानमंत्री जी को कोई सबूत नहीं मिला है तो फिर इस केस में सभी आरोपियों को छोड़ देना चाहिए।

सबूत नहीं तो छोड़ दिए जाएं आरोपी- केजरीवाल

इसके साथ केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब आप कबूल कर ही चुके हैं कि पूरा शराब घोटाला फर्जी है, कोई सबूत कोई रिकवरी नहीं है तो सबको छोड़ दीजिए। इसको लेकर मुझे, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। घोटाले को लेकर 500 जगहों पर रेड की गई। कहते हैं 100 करोड़ की रिश्वत ली गई। अब थोड़ी देर पहले कहते हैं 1100 करोड़ का घोटाला किया, लेकिन इसको लेकर एक चवन्नी नहीं मिली। इस पैसे का हमने कुछ तो किया होगा।

गिरफ्तारी को जायज ठहराने के लिए कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर

केजरीवाल ने कहा कि ये सब उनका एक बहाना है। उन्होंने गिरफ्तारी को जायज ठहराने के लिए कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है। उनके पास कोई सबूत नहीं है, ना कोई रिकवरी है। अब अगर आपने कबूल कर लिया है तो फिर छोड़ दीजिए हम सभी को। दराअसल, पीएम नरेंद्र मोदी से इंडिया टीवी के इंटरव्यू में पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बाकी जगहों पर नोटों की गड्डी मिली लेकिन मेर यहां से एक चवन्नी भी नहीं मिली। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि केजरीवाल सरकारी अफसर रह चुके हैं। उनको पता है कि सरकार कैसे काम करती है। वह (केजरीवाल) अनुभवी चोर है वो खुद को बचाने के सारे जुगाड़ पहले से कर लेते है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...