back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍लीवालों को केजरीवाल सरकार ने दिया तोहफा, बिजली बिल पर लिया बड़ा फैसला; 200 यूनिट तक फ्री का नियम बरकरार

Lok Sabha Election 2024: अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 200 यूनिट तक फ्री बिजली आगे भी जारी रहेगी। जिसके बाद लोगों को पहले जैसे ही 400 यूनिट तक आधा बिल देना होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्‍ली के लोगों को केजरीवाल सरकार ने बड़ा रियायत देने का ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 200 यूनिट तक फ्री बिजली आगे भी जारी रहेगी। इस तर्ज पर दिल्‍ली वालों को पहले जैसे ही 400 यूनिट तक आधा बिल देना होगा। सरकार के इस फैसले के बाद दिल्‍ली के लोगों खुशी की लहर दौड़ गई है।

अहम बैठक में सरकार ने लिया फैसला

आपको बता दें कि राजधानी दिल्‍ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के आने के बाद से ही बीते 9 सालों से लोगों को बिजली बिल पर रियायत दी जा रही थी। यह रियायत आगे भी जारी रहेगी या नहीं, इसे लेकर आज दिल्‍ली कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और राजकुमार आनंद मौजूद रहे। सरकार के इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 200 यूनिट तक फ्री बिजली आगे भी जारी रहेगी।

सौर पैनल लगाने वाले लोगों को देना होगा जीरो बिल

गौरतलब है कि एक महीने पहले हीकेजरीवाल सरकार दिल्‍ली के लोगों के लिए नई सोलर नीति लेकर आई थी। इस सोलर नीति में सरकार ने कहा था कि अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने वाले लोगों को हमारी सरकार फ्री बिजली मुहैया कराएगी। उस वक्त सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोलर नीति 2024 के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि इसके तहत उद्योग धंधे चलाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। इसके साथ घर की छत पर सौर पैनल लगाने वाले लोगों को जीरो बिल देना होगा, भले ही वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Delhi Development Authority (डीडीए) और दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...