back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kejriwal Arrested: हाई कोर्ट से झटका मिलने के बाद, केजरीवाल ने खटखटाया SC का दरवाजा; BJP ने की इस्तीफे की मांग

New Delhi: अरविंद केजरीवाल ने ED द्वारा गिरफ्तार को चुनौती देने की याचिका को हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में आज याचिका दर्ज की है। BJP आज केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने उतरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब नीति घोटालें में ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि पहले हम मेल चेक करेंगे उसके बाद मामले की सुनवाई करेंगे। वहीं दूसरी ओर, BJP ने आज केजरीवाल के खिलाफ AAP दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरु किया है।

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को बताया अवैध

यह याचिका दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा 9 अप्रैल सुनाए गए फैसले के खिलाफ दायर की गई है, जिसमें केजरीवाल की गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को बरकरार रखा गया था। केजरीवाल ने ED द्वारा उनकी गिरफ्तारी को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया। 21 मार्च को ED ने उनके सिविल लाइन्स आवास से रात को गिरफ्तार किया था। 28 मार्च तक वे ED की न्यायिक हिरासत में थे उसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत CBI ने ले ली।

केजरीवाल ने रची साजिश

9 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट में मामले में फैसला सुनाते समय जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अदालत में ED द्वारा पेश की गई रिपोर्ट का अंश पढ़ते हुए कहा कि “ED द्वारा पाए गए सबूतों से पता चलता है कि केजरीवाल ने साजिश रची थी और दिल्ली आबाकारी नीति के निर्माण में शामिल थे और अपराध की आय का इस्तेमाल किया था। BJP ने आज केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर ब्यॉय कैंपेन के जरिए AAP दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। AAP और BJP दोनों में पोस्टरों को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। BJP ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।

AAP को गोवा चुनाव के लिए अवैध तरीके से दिया पैसा

दोनों पक्षों को सुनने और रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट ने इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ED रिकॉर्ड पर पर्याप्त सबूत पेश करने में सक्षम था। इस रिकोर्ड में आम आदमी पार्टी के अपने उम्मीदवार के बयान भी शामिल थे। जिससे यह संकेत मिलता है कि केजरीवाल को गोवा चुनाव के लिए अवैध तरीके से पैसा दिया गया था। केजरीवाल के खिलाफ आज BJP सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उतरी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...