नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जी20 शिखर सम्मेलन इस बार भारत में होने जा रहा है। इसके लिए भारत में तैयारिया पूरी कर ली गई है। समिट 9 से 10 सितंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में बने अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होगी। समिट की तैयारियों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली को पूरी तरह से सजा दिया गया है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में 20 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। अलग-अलग देशों से आने वाले राष्ट्रध्यक्षों को रिसीव करने के लिए राज्यमंत्रियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। इसके साथ उनके रुकने और उनकी सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली को किले के रूूप में तैयार कर दिया गया है।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ पहुंचे दिल्ली
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग व पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने जुगनाथ का स्वागत किया। हम यहां आपको बताने जा रहें है कौन-कौन से नेता जी-20 में शामिल होने दिल्ली आ रहें है।
यें नेता जी-20 समिट में हो रहे हैं शामिल
जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन। क्योंकि यहां पीएम मोदी के साथ जो बाइडेन द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे 9-10 सितंबर को जी-20 समिट में हिस्सा लेंगे। इसके साथ कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इसके अलावा जापान के पीएम फिमियो किशिदो, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज, द कोरिया के राष्ट्रपति, जर्मन चांसलर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी जी-20 समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा जी-20 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, सऊदी की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति भी जी-20 में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही ब्राजील, बांग्लादेश, इटली के राष्ट्राध्यक्षों के भी नई दिल्ली आने की उम्मीद है।





