back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

International Women’s Day पर PM मोदी ने महिलाओं को दिया तोहफा, LPG सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट की घोषणा की

New Delhi: आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज LPG सिलेंडर पर 100 रुपये की छुट की घोषणा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस फैसले से लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खासतौर पर देश की महिलाओं को फायदा होगा।

100 रुपये की कटौती LPG सिलेंडर की कीमतों पर कटौती

उन्होंने “X” पर लिखा, “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

उज्जवला योजना पर क्या पड़ेगा असर?

उज्जवला योजना पर इसको कोई असर नहीं पड़ेगा। उज्जवला योजना के धारकों को नियमित 600-650 रुपये में ही LPG सिलेंडर मिलेगा। इस घोषणा से करोड़ों महिलाओं के चेहरों पर खुशी आई है।

आज है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विश्वभर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है। महिला दिवस पहले की शुरुआत साल 1909 में हुई। दरअसल, साल 1908 में अमेरिका में एक श्रमिक आंदोलन हुआ, जिसमें करीब 15 हजार महिलाएं शामिल हईं। न्यूयॉर्क की सैर पर इन कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम वेतन में बढ़ोतरी की जाए। साथ ही उन्हें मतदान का अधिकार भी दिया जाए। लगभग 1 साल बाद साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल एक अलग थीम राखी जाती है। साल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्वि टी’ (एम्ब्रेस इक्विटी) राखी बताया गया, इसका अर्थ ‘भाषाई समानता पर ध्यान देना’ था। अगर साल 2024 की थीम की बात करें तो इस साल महिला दिवस इंस्पायर इंक्लूजन (एक ऐसी दुनिया, जहां हर किसी को समान का हक और सम्मान मिले) थीम के साथ मनाया जा रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...