back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में चली तेज आंधी में दो लोगों की मौत हो गई, 23 घायल

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों तक उच्च तापमान और आर्द्रता में रहने के बाद शनिवार की सुबह हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर में चली तेज़ आंधी और तूफान में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए और कई इमारतों को नुसकान पहुंचा। बता दें कि इसी आंधी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, करीब 152 कॉल पेड़ों की गिरने की मिली जबकि 55 कॉल इमारतों को पहुंचे नुकसान की थीं। इसके अलावा करीब 200 लोगों ने पावर कट-आउट की शिकायत की। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

उड़ाने के रास्ते बदले गए

तूफान और तेज हवाओं के कारण शहर में यातायात बाधित हुआ और उड़ानें भी बदली गईं। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली जाने वाली नौ उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। खराब दृश्यता और पेड़ों के उखड़ने से कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। एक समाचार एजंसी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 58 में एक इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग वाहनों पर गिरने से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में और बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है। साथ ही कहा कि दिल्ली-एनसीआर के निवासी कई दिनों तक उच्च तापमान और आर्द्रता में रहने के बाद शनिवार की सुबह हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहे।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेघालय, दक्षिण-पूर्व अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व असम, दक्षिण मणिपुर, आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में मध्यम बारिश हो सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट और आसमान में अब ‘जीरो टॉलरेंस’: उपद्रवी यात्रियों की खैर नहीं, DGCA की नई गाइडलाइन तैयार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट और एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...