back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z कैटेगरी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट के बाद बड़ा फैसला

Chief Election Commissioner: गृह मंत्रालय ने देश की खुफिया एजेंसी IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर ही यह बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को यह सुरक्षा दिलाई है। गृह मंत्रालय ने देश की खुफिया एजेंसी IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर ही यह बड़ा फैसला लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z केटेगरी की सुरक्षा दे दी गयी है। खुफिया एजेंसी IB ने यह रिपोर्ट TMC तथा अन्य दलों के हंगामे के बाद जारी की है।

Z श्रेणी की सुरक्षा क्या होती है

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा के तहत काफी सख्त सुरक्षा मिली है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि Z श्रेणी की सुरक्षा क्या होती है। दरअसल जेड श्रेणी की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षागार्ड की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। जिसमे आर्म्ड फोर्स के 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड VIP इंसान के घर में तैनात रहते हैं। इनमे 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में 12 आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, 2 वॉचर्स शिफ्ट में तथा 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक मौजूद रहते हैं।

बिना किसी डर और हिंसा के चुनाव हो इसके लिए पूरी तैयारी कर लिए गयी है

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने मार्च में बंगाल दौरे की रिपोर्ट साझा करते हुए बताया था कि राज्य में चुनाव बिना किसी डर और हिंसा के कराने के लिए उन्होंने पूरे इंतजाम कर लिए है। जिसके लिए राज्यों के सभी डीएम और एसपी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। अगर वे इस कार्य को सही से करते हैं तो ठीक है, नहीं तो आयोग उनसे ये कार्य सही से करवाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इसके लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों से सुझाव मांगा गया और उसका जवाब भी दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिना किसी डर और हिंसा के चुनाव हो इसके लिए पूरी तैयारी कर लिए गयी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लद्दाख को लेकर गृह मंत्रालय ने लेफ्टिनेंट गवर्नर से छीन ली ये पावर, जानिए क्या बदला? कौनसी पावर अब MHA के पास?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लद्दाख में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) की कई वित्तीय...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵