back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Land Scam: हेमंत सोरेन लापता! BMW हुई जब्त, तलाश में जुटी ED, BJP ने किया इनाम का ऐलान

New Delhi: जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ED ने सोमवार को हेमंत सोरेन के तीन ठिकानों पर छापा मारा और एक BMW कार जब्त की है। हेमंत सोरेन लापता हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हेमंत सोरेन के दिल्ली के आवास शांति निकेतन के अलावा तीन ठिकानों पर सुबह 7 बजे छापेमारी की। हेमंत सोरेन इस दौरान मौजुद नहीं थे, उनका अब तक कोई पता नहीं चला है। वे लापता हो गए हैं, इस दौरान पुलिस ने उनकी BMW कार जब्त कर ली है। जिसका नम्बर प्लेट हरियाणा HR से है। इस गाड़ी को हेमंत सोरेन का बताया जा रहा है। इस कार को खरीदने का पैसा कहां से आया इस बात का संबंध जमीन घोटाले से जुड़ा है।

जमीन घोटाला

झारखंड में जमीन घोटाला हेमंत सोरेन के लिए अड़चन पैदा कर दी है क्योंकि ED की टीम ने ताबड़तोड़ मामले की जांच में तलाश जारी कर दी है। ED को हेमंत सोरेन ने ये दसवा समन भेजा था, और 29 से 31 जनवरी के बीच ED के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। 27 फरवरी को हेमंत सोरेन एक चार्टड प्लेन से दिल्ली आए, उन्होंने बताया कि दिल्ली में एक राजनीतिक बैठक में शामिल होने और कानूनी सलाह लेने के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं।

कल्पना सोरेन होंगी झारखंड की अगली सीएम?

हेमंत सोरेन के लापता होने पर ED ने चारों ओर तलाश अभियान शुरु कर दिया है। एयरपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सड़क मार्गों पर भी पहरा सख्त कर दिया है। इस बात का अनुमान है कि हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से झारखंड जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी कुर्सी के खोने के डर से अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। साथ ही पार्टी की बागडोर अब उनकी पत्नी संभालेंगी।

JMM ने कहा मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं

झारखंड की सत्तीधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी हैं सुरक्षित हैं उन्हें राजनीतिक साजिशों के चलते फंसाया जा रहा है। हम उनके संपर्क में हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास राजभवन और ईडी ऑफिस के पास 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है ऐसे में बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस पर रोक लगा दी गई है। साथ ही हथियारों के साथ चलने पर भी रोक लगा दी गई है।

BJP ने सोरेन पर कसा तंज

झारखंड BJP के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने पिछले 40 घंटे से लापता है। ED उनको खोजने के लिए तलाश में जुटी है। जो भी सीएम का पता बताएगा, उस व्यक्ति को मेरी तरफ से 11 हजार रुपये ईनाम में दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने उनके राज्य की नाम पूरे देश में बदनाम कर दिया। उनकी वजह से जनता परेशान है, उन्होंने जनता का अपमान किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘झारखंड को पश्चिम बंगाल नहीं बनने देंगे’ निशिकांत दुबे के दावे से गरमाया सियासी माहौल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी गरमाहट बढ़ गई है। बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...