नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिल्ली में गुरुवार को और अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि रोहतक रोड पर जलभराव के कारण उस रास्ते से ना गुजरने की सलाह दी है।
येलो अलर्ट जारी, 100 मिमी बारिश हो चुकी है
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अभी दिल्ली का मौसम और खराब होने क संभावना है। गुरुवार सुबह तक 100 मिमी बारिश हो चुकी है।
ओखला अंडरपास में लगा है भारी जाम
गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि मजनू का टीला के पास चौधरी फतेह सिंह मार्ग और ओखला अंडरपास में ट्रैफिक प्रभावित है।
भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों को बंद किया गया
भारी बारिश के कारण दिल्ली के सभी स्कूलों को भा बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण मिंटो ब्रिज में भी पानी भर गया है जिस कारण वहां पर ट्रैफिक रोक दिया गया है।
गुरुवार और शुक्रवार को होती रहेगी बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
गुरुवार सुबह से ही सड़कों पर पानी भारने के कारण गाड़ियां कई जगहों पर अटकी दिखाई दीं तो कई जगहों पर बहुत धीमी गति से चल रही थी। बारिश के कारण उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मकान ढहने से घायल हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 10 फ्लाइट का रूट भी बदल दिया गया है। इनमें 2 लखनऊ और 8 को जयपुर भेजा गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in




