back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20: ‘जय श्री राम’ बोलने वाले ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने अक्षरधाम मंदिर में की पूजा, पत्नी अक्षिता रहीं मौजूद

G20 Summit 2023: 'जय श्री राम' का उद्धोष करने वाले 'भारत के दामाद' ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे थे। जहां उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजुद रहीं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत की मेजबानी में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन का आज दुसरा दिन है। आज समिट का तीसरा सेशन होना तय है। इससे पहले कल दो सेशन हुए थे। पहले सेशन में ही नेताओं में डिक्लरेशन पर सहमति बन गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। आज के कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली में मौजूद दुनिया के बड़े नेता राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज सुबह कुछ देर पहले अक्षरधाम मंदिर पहुंचे थे। जहां उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजुद रहीं।

पहले से तय था मंदिर जाने का प्लान

ऋषि सुनक ने अपने इस कार्यक्रम की जानकारी शनिवार को दी थी। अपनी हिंदू जड़ों पर गर्व व्यक्त करते हुए सुनक ने आश्वस्त होते हुए कहा था कि सम्मेलन के बीच उन्हें भारत में एक मंदिर का दौरा करने का समय मिल सकेगा। सुनक ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि उनके मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए अत्यधिक सम्मान है।

हिंदू होने पर गर्व है- सुनक

ऋषि सुनक ने मीडिया से कहा था, उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। उनका पालन-पोषण इसी दायरे में हुआ है। हाल ही में हमने रक्षाबंधन मना चुके हैं। इस बीच ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस ने वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अक्षरधाम मंदिर साहित्यिक-सांस्कृतिक संगम का प्रमुख स्थान है। इस मंदिर को स्वामीनारायण अक्षरधाम के नाम से भी जाना जाता है। यमुना नदी के तट पर स्थित इस मंदिर का निर्माण वास्तु शास्त्र और पंचरात्र शास्त्र के अनुसार हुआ है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...