back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20: राष्ट्राध्यक्षों ने राजघाट पहुंचकर दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, पौधारोपण के बाद शुरू होगा तीसरा सत्र

G20 Summit 2023: वैश्विक संगठनों के प्रमुखों ने आज सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी का विनम्रता पूर्वक अभिवादन किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन का आज दुसरा दिन है। आज समिट का तीसरा सेशन तय होना है। इससे पहले कल दो सेशन हुए थे। भारत की अध्यक्षता में हो रही G20 बैठक का आज आखिरी दिन है। भारत आज ब्राजील को 2024 में जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपेगा। पहले सेशन में ही नेताओं में डिक्लरेशन पर सहमति बन गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 नेताओं के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। आज के कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली में मौजूद दुनिया के बड़े नेता राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की है। भारत की मेजबानी चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए राष्ट्राध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और वैश्विक संगठनों के प्रमुखों ने आज सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी का विनम्रता पूर्वक अभिवादन किया।

इन नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

अब तक राजघाट पहुंचने वालों में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू, कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, स्पेन की उप राष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम,अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग,रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी शामिल हैं।

क्या है आज का प्रोग्राम?

इसके बाद सभी नेता वापस भारत मंडपम में जाकर दूसरे दिन के सत्र में भाग लेंगे। पहले दिन के सत्र में नेताओं ने एकमत होकर घोषणा पत्र जारी कि जिससे वैश्विक विकास की गाथा तेजी से आगे बढ़ सके। इसके साथ ही पूरे विश्व में भारत की साख और ज्यादा मजबूत हुई है। आइए जानते हैं आज क्या क्या प्रोग्राम हैं।

8.15-9 AM: राजघाट पर राष्ट्र प्रमुख और दूसरे नेता पहुंचें

9-9.20 AM: बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि

9.40-10.15 AM: भारत मंडपम पहुंचेंगे राष्ट्र प्रमुख और दूसरे नेता ।

10.15-10.28 AM: भारत मंडपम में वृक्षारोपण समारोह ।

10.30-12.30 AM: समिट का सेशन 3- हमारा भविष्य।

Advertisementspot_img

Also Read:

G20 में मोदी का विश्व संदेश, पुराने विकास मॉडल पर उठाए सवाल, ग्लोबल साउथ के लिए दिए 3 महा-प्रस्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वैश्विक विकास की दिशा बदलने...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...