back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AIIMS: नेहरू, वाजपेयी, मनमोहन से मोदी तक किसने रखी किलने AIIMS की नींव! यहां जानें डिटेल

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेवाड़ी में AIIMS की आधारशिला रखी। देश में पहला AIIMS 1956 में नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के कार्यकाल में बना था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के रेवाड़ी में AIIMS अस्पताल की आधारशिला रखी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की लोकसभा सीट जीतने की भी नींव रख दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में आज जनसंबोधन में कहा कि ‘इस बार NDA लोकसभा चुनाव में 400 सीट पार करेगी।’ देश में सबसे पहले AIIMS अस्पताल की नींव पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने नई दिल्ली में रखी थी। इसके बाद ये सिलसिला आज भी जारी है।

AIIMS क्यों है देश का नम्बर वन अस्पताल?

जब बात हो स्वास्थ्य की तब हर किसी के नाम पर बस AIIMS होता है। आखिर हो भी क्यों न हो, AIIMS देश का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां जो सुविधाएं उपलब्ध हैं वैसी सुविधाएं और कहीं मौजुद नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के कार्यकाल में 1952 में उस समय की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृता कौर ने संसद भवन में AIIMS अस्पताल बनवाने का प्रस्ताव रखा। 1956 में AIIMS का उद्घाटन हुआ। पहले AIIMS बनाने की चर्चा कलकत्ता में हो रही थी लेकिन उस समय के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय ने AIIMS बनाने का विरोध किया।

देश में AIIMS कहां बनना हुआ शुरु?

इसके बाद देश में जब सत्ता पलट हुआ और BJP की सरकार बनी तब तत्काली प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में देश में AIIMS बनवाने की बात रखी। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर और ऋषिकेश में AIIMS बनाने के लिए फैसला लिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कुल 6 AIIMS बनाने का प्रस्ताव दिया मगर 2004 में फिर सत्ता पलटी और कांग्रेस की सरकार बनी। डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने उनके कार्यकाल में वाजपेयी जी के AIIMS प्रोजेक्ट का काम धीरे-धीरे चला।

क्या डॉ. मनमोहन सिंह ने भी बनवाए AIIMS?

ऐसी बात नहीं है कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने AIIMS नहीं बनवाए। यह कथन गलत होगा। 2013 में सोनिया गांधी ने अपनी सांसदीय सीट रायबरेली में AIIMS की आधारशिला रखी। इसके बाद 2015 में फिर देश में सत्ता पलटी और केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद AIIMS बनने का काम ने रफ्तार पकड़ी। मोदी सरकार और कांग्रेस में हमेशा AIIMS के मुद्दों को लेकर क्रेडिड का खेल चलता रहता है।

मोदी सरकार ने कितने AIIMS बनवाए?

मोदी सरकार ने 2014 कैबिनेट में देश में 15 AIIMS बनवाने का प्रस्ताव रखा। मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी, महाराष्ट्र के नागपुर, पश्चिम बंगाल के कल्यानी, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कुल 4 AIIMS बनाने का प्रस्ताव दिया।

इसके बाद 2015 में पंजाब के बठिंडा, असम के गुवाहाटी, जम्मू, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, तमिलनाडु के मदुरई, बिहार के दरभंगा समेत कुल 6 AIIMS बनाने का प्रस्ताव दिया।

मोदी सरकार ने 2017 में झारखंड के देवघर, गुजरात के राजकोट और तेलंगाना के बीबीनगर में समेत 3 AIIMS बनवाने का प्रस्ताव रखा।

इसके बाद 2019 में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा, हरियाणा के हिसार में AIIMS बनाने की बात कही।

रेवाड़ी AIIMS

हरियाणा के रेवाड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS की आधारशिला रखी। अब देखना ये है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद रेवाड़ी AIIMS का उद्घाटन कौन करता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...