back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi AIIMS Fire: दिल्ली AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में लगी आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची

Delhi AIIMS: दिल्ली एम्स में आज सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर अचानक एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई। आग सूचना मिलते ही फायर विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को अचानक AIIMS के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पने की कोशिश कर रही है। फ़िलहाल, आग के बाद इमरजेंसी वार्ड के सभी मरीज़ों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।

सोमवार करीब 11.54 बजे लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली AIIMS में आग आज सोमवार को करीब 11.54 बजे लगी। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बचाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। दमकल विभाग की 8 गाड़ियों द्वारा आग पर लगातार काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग की खबर लगते ही दिल्ली AIIMS अफरातफरी मच गई है।

इसके पहले भी लग चुकी है आग

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2019 और जून 2021 में दिल्ली एम्स में आग लगने की घटना हो चुकी है। अगस्त 2019 में आग एम्स के पीसी ब्लॉक यानी टीचिंग ब्लॉक की इमारत के पहली से पांचवीं मंजिल पर लगी थी। जून 2021 अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में गेट नंबर 2 के करीब कन्वर्जन ब्लॉक की नौवीं मंजिल पर करीब रात दस बजे आग लगी थी। उस समय 26 से ज्यादा गाड़ियों ने देर रात तक आग बुझाने का काम किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...