back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget-2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची मंत्रालय, 11 बजे प्रस्तुत करेंगी अंतरिम बजट 2024

Budget-2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण गुरुवार को 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण गुरुवार को 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का ये छठा और मौजूदा लोकसभा का आखिरी बजट है। संसद में बजट प्रस्तुत करने के बाद वित्त मंत्री शाम 4 बजे मीडियाकर्मियों को भी संबोधित करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 आज लोकसभा में पेश करेंगी

वित्त मंत्रालय की ओर जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 आज लोकसभा में पेश करेंगी। अंतरिम बजट नई सरकार के गठन तक व्यवस्था चलाने के लिए जरूरी आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगा। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

वित्त मंत्री सीतारमण छठी बार अपना बजट लोकसभा में भाषण पढ़ेंगी

मंत्रालय के मुताबिक वित्त मंत्री सीतारमण छठी बार अपना बजट लोकसभा में भाषण पढ़ेंगी। वित्त मंत्री 9.15 बजे संसद भवन पहुंचेंगी। सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसके बाद वित्त मंत्री 11 बजे सदन में बजट पेश करेंगी।

पिछले तीन पूर्ण केंद्रीय बजट की तरह यह अंतरिम केंद्रीय बजट भी पेपर रहित होगा

मंत्रालय के मुताबिक पिछले तीन पूर्ण केंद्रीय बजट की तरह यह अंतरिम केंद्रीय बजट भी पेपर रहित होगा। इस साल आम चुनाव होने के बाद नई सरकार पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री के बजट भाषण का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, ऑल इंडिया रेडिया, वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और संसद टीवी पर देखा जा सकता है।

हमारे देश में हर 5 साल में लोकसभी चुनाव होता है, इस दौरान जिस साल में लोकसभा का चुनाव होता है। उस साल दो बार वित्त मंत्री बजट पेश करते हैं। पहला बजट ऐतिहासिक तारीख 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेश होता है। इस साल निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। क्योंकि इस साल लोकसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में केंद्र सरकार पूर्ण या यूनियन बजट पेश नहीं कर सकती। भारतीय संवैधानिक नियमों के अनुसार, तत्कालीन केंद्र सरकार केवल एक बार ही बजट पेश कर सकती है। गुरुवार 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। अंतरिम बजट कुछ महीनों के लिए होता है, जब तक कि नई केंद्र सरकार कार्यभार नहीं संभाल लेती।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...