back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emergency Message Alert: मोबाइल पर आया इमरजेंसी अलर्ट, जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा?

Emergency Message Alert: सरकार एक आपातकालीन चेतावनी सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है। इसी क्रम में देश भर के कई यूजर्स को सुबह-सुबह मोबाइल पर अलर्ट, आपातकाल की चेतावनी का मैसेज मिला है।

नई दिल्ली (संतोष मिश्रा)। सुबह-सुबह मोबाइल पर अलर्ट, आपातकाल की चेतावनी। लोग हैरान हैं परेशान हैं। अगर आपके पास भी आया है इस तरह का अलर्ट मैसेज और उसपर लिखा है आपातकालीन चेतावनी तो चिंता मत कीजिए। यह सरकार के द्वारा एक टेस्टिंग मैसेज है जो एयरटेल यूजर्स को मिल रहा है। सरकार एक आपातकालीन चेतावनी सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है इसी क्रम में यह मैसेज देश भर के कई यूजर्स को शुक्रवार को मिला है जिसके बाद से यह चर्चा चल रही है कि आखिरी सरकार क्या टेस्ट कर रही है।

क्या लिखा है मैसेज में?

आखिर आप सोच रहे हैं कि कैसा हो सकता है? सरकार का अलर्ट मैसेज ऐसा क्या लिखा होता है? तो हम आपको बता दें कि इस मैसेज लिखा है कि यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा है, यह एक टेस्टिंग (नमूना परीक्षण) मैसेज है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें, क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। इस मैसेज में यह बताया गया है कि यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने के लिए भेजा है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।

क्यों हो रही टेस्टिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार भूकंप, सुनामी और बाढ़ जैसी आपदाओं को लेकर समय पर अलर्ट जारी करने बेहतर क्षमता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है। दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम ने बताया कि मोबाइल ऑपरेटरों और सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे परीक्षण किए जाएंगे। ताकि भविष्य की चुनौतियों को आसानी से निपटा जा सके। बता दें कि शुक्रवार को सुबह-सुबह एयरटेल यूजर्स को इस तरह का मैसेज मिल जिसके बाद से मार्केट में कई तरह की चर्चा चल रही थी। हालांकि इससे पहले भी 20 जुलाई को इसी तरह का अलर्ट मैसेज कुछ लोगों को मिला था। जियो और बीएसएनएल के यूजर्स को भी कल ऐसा ही मैसेज मिला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सोलर रेडिएशन की वजह से गड़बड़ हुआ फ्लाइट कंट्रोल! दुनिया भर में सैकड़ों A320 विमान प्रभावित-क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Airbus A320 परिवार के विमानों में एक गंभीर खामी सामने आई है। इस गड़बड़ी का असर विमान के ELAC फ्लाइट कंट्रोल...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...