back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ED Director appointed: ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल खत्म, IRS अधिकारी राहुल नवीन होंगे नए प्रभारी निदेशक

ED Director appointed: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्र का कार्यकाल शुक्रवार 15 सितंबर को खत्म हो गया। उनकी जगह IRS अफसर राहुल नवीन को ईडी का अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्र का कार्यकाल शुक्रवार 15 सितंबर को खत्म हो गया। उनकी जगह आईआरएस अफसर राहुल नवीन को ईडी का अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बतौर कार्यवाहक ईडी डायरेक्टर का कार्यभार संभाला है। नियुक्ति के साथ ही वे ईडी के सबसे वरिष्ठ अफसर बन गए हैं। बिहार के रहने वाले राहुल 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। वे ईडी मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी और विशेष निदेशक के रूप में काम कर रहें हैं।

संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल समाप्त

शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 15 सितंबर 2023 को प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के रूप में संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल समाप्त होता है। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने ED प्रमुख संजय मिश्रा को 15 सितंबर तक कार्यकाल का विस्तार दिया था, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि आगे कोई विस्तार नहीं होगा। ऐसे में अब राहुल नवीन को कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है। एक सरकारी आदेश के अनुसार 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी नियमित निदेशक की नियुक्ति, या अगला आदेश जारी होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। नवीन अभी ईडी के विशेष निदेशक हैं।

संजय मिश्रा को केंद्र द्वारा तीन बार मिली था सेवा विस्तार

आपको बता दें केंद्र सरकार ने संजय मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार दिया था। मिश्रा को 2018 में ईडी डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त होना था लेकिन केंद्र सरकार द्वारा उन्हें तीन बार सेवा विस्तार मिलने के बाद उनका कार्यकाल 15 सितंबर 2023 को समाप्त हुआ। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा संजय मिश्रा के कार्यकाल को एक-एक साल के लिए बढ़ाये जाने की दो अधिसूचनाओं को सुप्रीम कोर्ट ने गैर कानूनी करार दिया था। और मिश्रा के कार्यकाल को 15 सितंबर के बाद और आगे नहीं बढ़ाने का फैसला दिया था।

राहुल नवीन 1993 बैच के IRS अधिकारी हैं। वो बिहार के रहने वाले हैं और अभी ईडी के विशेष निदेशक हैं। राहुल नवीन विशेष निदेशक के अलावा ईडी मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘वध 2’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ की कमाई में लगातार गिरावट, जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ और आसिफ शेख की ‘भाभी जी घर पर हैं’...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...