back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Donate for Nyay: कांग्रेस ने शुरू किया ‘डोनेट फॉर न्याय’अभियान, कहा- न्याय यात्रा को सहयोग कर बने न्याय योद्धा

Donate for Nyay : कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर न्याय' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान से जुड़कर देश का कोई भी व्यक्ति दान कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सहयोग कर न्याय योद्धा बन सकता है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने शनिवार को ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान से जुड़कर देश का कोई भी व्यक्ति यथासंभव दान कर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सहयोग कर न्याय योद्धा बन सकता है।

एक पैसे प्रति किलोमीटर देकर देश का कोई भी नागरिक सहयोग कर सकता है

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन और पार्टी महासचिव जयराम रमेश से शनिवार को पार्टी मुख्यालय में ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अजय माकन ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। ऐसे में डोनेट फॉर न्याय अभियान के तहत राहुल गांधी की यात्रा को एक पैसे प्रति किलोमीटर देकर देश का कोई भी नागरिक सहयोग कर सकता है।

जो लोग 67 हजार रुपये या उससे अधिक डोनेट करेंगे, उन्हें एक न्याय किट मिलेगा

माकन ने कहा कि जो भी व्यक्ति 670 रुपये या उससे अधिक डोनेट करेगा, उसे राहुल गांधी द्वारा साइन की हुई टी-शर्ट गिफ्ट के रूप में मिलेगी। जो लोग 67 हजार रुपये या उससे अधिक डोनेट करेंगे, उन्हें एक न्याय किट मिलेगा। जिसमें टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टिकर होगा। जो लोग कुछ भी डोनेट करेंगे, उनको राहुल का साइन किया हुआ लेटर और डोनेशन का एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

कैंपेन का मकसद लोगों को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का हिस्सा बनाना है

माकन ने कहा कि कैंपेन का मकसद लोगों को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का हिस्सा बनाना है। इस अभियान में हमने ‘ रेफर्ड बाई’ का एक कॉलम दिया है। इसमें लोगों को उन्हें डोनेशन के लिए मोटिवेट करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर डालना है। हम टॉप 05 लोगों का नाम अपनी वेबसाइट में डालेंगे, जिन्होंने लोगों को डोनेशन के लिए सबसे ज्यादा मोटिवेट किया है।

पार्टी का दावा की कांग्रेस को लगभग तीन लाख लोगों ने आर्थिक मदद की है

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने एक महीने पहले ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान की शुरुआत की थी। पार्टी का दावा की कांग्रेस को लगभग तीन लाख लोगों ने आर्थिक मदद की है। इन लोगों की मदद से पार्टी को 20 करोड़ रुपये का सहयोग प्राप्त हो चुका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...