back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: दिल्ली में छाया घना कोहरा, IMD ने बारिश का अलर्ट किया जारी; कई ट्रेनें-फ्लाइटें रद्द

New Delhi: दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे की चादर देखने को मिली। पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ी। घने कोहरे के सबसे बुरा असर ट्रेन और वायु सेवाओं पर पड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज सुबह फिर मौसम की मार से लोग बेहाल हो गए हैं। जनवरी का महीना खत्म होने में बस एक दिन है लेकिन दिल्ली की सर्दी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आज सुबह कोहरे की चादर पूरे शहर को ढके हुए थी। विजिबिलिटी लगभग शून्य थी। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस मापा गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली वालों को कल से कोहरे से राहत मिलने की आशंका है।

दिल्ली एयरपोर्ट अथोरिटी ने एक्स पर दी सूचना

दिल्ली आने जाने वाली घरेलु और अंतराष्ट्रीय उड़ानें देरी से चल रही हैं या फिर रद्द हो गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथोरिटी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि यात्री एयरलाइन कंपनियों से संपर्क करने करें, यात्रियों की असुविधा के लिए हमें खेद है।

महिला यात्री का फूटा गुस्सा

एक महिला यात्री ने फ्लाइट की देरी होने और एयरलाइन कंपनियों की लापरवाही होने के कारण एक्स पर ट्वीट कर बताया कि लोग परेशान हैं। एयरलाइन कंपनियों को कोई चिंता नहीं है, बेकार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं… क्या भारत सचमुच आगे बढ़ रहा है?

बीते दिनों में भी फ्लाइटों की देरी के चलते यात्रियों का गुस्सा फुटा है। हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ मारा क्योंकि उस फ्लाइट ने 13 घंटे देरी से उड़ान भरी। 13 घंटों तक यात्रियों को प्लेन के अंदर बैठाया। इसके बाद उस यात्री के पुलिस हिरासत में लिया गया। इंडिगों ने उस यात्री को 2 साल के लिए इंडिगो के किसी भी विमान में सेवा करने से बैन कर दिया है।

बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते में बारिश होने की आशंका है अब सिर्फ बारिश होने से ही मौसम में राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 1 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी तक ठंडी हवाओं के चलने की आशंका है।

रेलवे का हाल बेहाल

रेलवे की सेवाएं ठप हो गई हैं, दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें अपने समय से 7-8 घंटे पीछे चल रही हैं। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों का तांता लगा हुआ है। रेलवे विभाग इस समस्या को मौसम की मार का कारण बता रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...