back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather Update: दिल्ली में बेमौसम बरसात ने दी दस्तक! IMD ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी

New Delhi: राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। बेमौसम बरसात की वजह से मौसम में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले-बदले हैं। आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मार्च का महीना शुरु हो गया है। लेकिन ऐसा लग रहा है गर्मी नहीं मानसून के मौसम ने राजधानी दिल्ली में प्रवेश ले लिया है। दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट बदल ली है।

भारतीय मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग ने “X” पर पोस्ट कर दी सूचना। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तीव्र वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में मध्यम से तीव्र तूफान/ओलावृष्टि की गतिविधि आज से जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

जलवायु परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना है। बदलते मौसम के चलते बीमारियों का डर भी सताने लगा है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना न भूलें। मार्च की शुरुआत होने से गर्मियों का आगमन शुरु हो जाता है। बढ़ते जलवायु परिवर्तन से कभी गर्मी में सर्दी महसूस होती है तो सर्दी में गर्मी लगती है। इस साल कढ़कती ठंड के बाद मौसम ने करवट मारी लेकिन साथ में बारिश लेकर आई।

ओलावृष्टि की भी संभावना

हिंदुस्तान समाचार की खबर के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 घंटे में देखने को मिल सकता है। इसके चलते तेज हवा के साथ अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज हल्के बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप निकली। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 95 से 36 फीसदी तक रहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...