back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Waqf Board: अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली वक्फ़ बोर्ड घोटाला मामले में मिली जमानत

New Delhi: दिल्ली वक्फ़ बोर्ड घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली के कोर्ट से जमानत मिल गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज दिल्ली वक्फ घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने उन्हें ₹15,000 के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी। इस मामले की अगली सुनवाई 9 मई को होगी।

ED ने अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज शिकायत में क्या कहा?

अमानतुल्ला खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के समन को नजरअंदाज करने का आरोप है। ED के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान ने आपराधिक गतिविधियों से काफी संपत्ति अर्जित की और सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदी। छापे के दौरान ऐसे कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं जिनसे पता चलता है कि वो मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में मुख्य आरोपी हैं।

अमानतुल्लाह खान पर क्या है आरोप?

ED ने 9 जनवरी को अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चार्जशीट दिल्ली वक्फ बोर्ड घोटाले में दाखिल की थी। करीब 5 हजार पेज की चार्जशीट में ED ने जिन लोगों को आरोपित बनाया है उनमें जावेद इमाम सिद्दीकी, दाऊद नासिर, कौसर इमाम सिद्दीकी और जीशान हैदर शामिल हैं। ED ने पार्टनरशिप फर्म स्काई पावर को भी आरोपी बनाया है। ED के मुताबिक, ये मामला 13 करोड़ 40 लाख रुपये की जमीन की बिक्री से जुड़ा हुआ है। आरोपी कौसर इमाम सिद्दीकी की डायरी में 8 करोड़ रुपये की एंट्री की गई है। जावेद इमाम को ये संपत्ति सेल डीड के जरिए मिली। जावेद इमाम ने ये संपत्ति 13 करोड़ 40 लाख में बेची। जीशान हैदर ने इसके लिए जावेद को नकद राशि दी थी।

दिल्ली वक्फ बोर्ड में घोटाला

इस मामले में पहले CBI भी केस दर्ज कर चुकी है। CBI ने विधायक अमानतुल्लाह खान समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जांच के बाद 21 अगस्त 2022 को चार्जशीट दाखिल की। CBI के मुताबिक, दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO और संविदा पर दूसरी नियुक्तियों में गड़बड़ी की गई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...