back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली दंगा: इशरत जहां समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश व दंगे का आरोप तय

Delhi News: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और दंगा करने का आरोप तय कर दिया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और दंगा करने का आरोप तय कर दिया है। एडिशनल सेशंस जज अमिताभ रावत ने आरोप तय करने का आदेश दिया।

इशरत जहां समेत 13 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश व दंगे का आरोप तय

कोर्ट ने इशरत जहां के अलावा जिन आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया उनमें खालिद, विक्रम प्रताप, समीर अंसारी उर्फ समीम, सलीम उर्फ समीर प्रधान, साबू अंसारी, इकबाल अहमद, अंजार ऊर्फ भूरा, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद बिलाल सैफी ऊर्फ लांबा, सलीम अहमद ऊर्फ सलीम उर्फ गुंडा, मोहम्मद यामीन ऊर्फ यामीन कूलरवाला और शरीफ खान उर्फ शरीफ खुरेजी हैं। कोर्ट ने इन आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147,148, 149,186,188,323,353, 307 और 34 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया।

भीड़ को नहीं हटने और पुलिस बल पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाया

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 26 फरवरी, 2020 को खजूरी खास इलाके के मस्जिद वाली गली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के लिए दोपहर 12.15 बजे पहुंची। पुलिस ने भीड़ से हटने की अपील करते हुए कहा कि धारा 144 लगा दी गई है और भीड़ में एकत्र होना गैरकानूनी है। पुलिस की अपील के बावजूद भीड़ नहीं हटी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने भीड़ को नहीं हटने और पुलिस बल पर पत्थर फेंकने के लिए उकसाया। उसके बाद भीड़ विरोध प्रदर्शन करने लगी और पुलिस बल पर पत्थर फेंकने लगी। भीड़ ने पुलिस बलों की पिटाई शुरू कर दी और उनके हमलों में कांस्टेबल घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और दो सौ लोग घायल हुए थे

दिल्ली पुलिस के मुताबिक भीड़ की तरफ से पुलिस बलों पर गोलियां भी चलाई गईं। भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की गई। मौके पर से पत्थर, लोहे के सरिये, डंडे और पांच खाली कारतूस बरामद किए गए। फरवरी 2020 में हुई हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और दो सौ लोग घायल हुए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...