back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- बाबरी के हिमायती ने वर्षों रामलला को टेंट में रखा

Delhi News: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चना कर मंदिर परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चना कर मंदिर परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया।

कांग्रेस ने वर्षों तक श्री राम को टेंट में रखा: अनुराग ठाकुर

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस ने वर्षों तक श्री राम को टेंट में रखा। यह वही लोग हैं जिन्होंने श्री राम और रामसेतु को काल्पनिक बताया था। फिर से बाबरी मस्जिद के निर्माण का वादा किया था। राम मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। लेकिन करोड़ों राम भक्तों व कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बदौलत आज 500 वर्षों की प्रतीक्षा का अंत हो रहा है।”

हमने तारीख, स्थान और समय के साथ-साथ उन्हें निमंत्रण भी भेज दिया है

उन्होंने कहा कि यह तारीख पूछने वालों को करारा जवाब है। हमने तारीख, स्थान और समय के साथ-साथ उन्हें निमंत्रण भी भेज दिया है। आज यह इधर-उधर भाग रहे हैं ताकि इन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाना पड़े। पहले यह कह रहे थे कि हमें निमंत्रण नहीं मिला और अब निमंत्रण मिल गया है तो अलग बहाने बना रहे हैं। इन्होंने पहले राम मंदिर के निर्माण को लटकाया और अब जनता को भटकाने और भड़काने का काम कर रहे हैं।

मंदिर परिसरों में गंदगी फैलाने से बचें, कूड़ेदान का प्रयोग अवश्य करें

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अब मात्र 6 दिन शेष हैं। प्रभु श्री राम के आगमन की खुशी में और प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर आज पूरा देश राममय होकर अपने आसपास के क्षेत्रीय मंदिरों में साफ सफाई कर रहा है। इसी का अनुसरण करते हुए मैं भी आज यहां प्राचीन हनुमान मंदिर में अपनी श्रमदान कर अनुगृहीत हुआ। मैं बाकी सभी लोगों से भी अनुरोध करता हूं कि वह सभी भी इस स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मंदिर परिसरों में गंदगी फैलाने से बचें, कूड़ेदान का प्रयोग अवश्य करें।”

राजनीति में आने से पहले भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की कसमें खाते थे

दिल्ली के आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से एक भी मंदिर के पुजारी को कुछ नहीं मिला। उल्टा उनके ऊपर अत्याचार किया गया। यह वही लोग हैं जो राजनीति में आने से पहले भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की कसमें खाते थे। लेकिन आज इन्होंने सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार युक्त शासन दिया है। इनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद सभी जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल जी बताएं कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ईडी के समन से भागना जरूरी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...