back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CUET-UG: दिल्ली में परीक्षा की तारीख 15 मई से बढ़ाकर की गई 29 मई; पहली बार हाइब्रिड तरीके से होगी परीक्षा

CUET-UG 2024 की परीक्षा दिल्ली के केंद्रों में आगे बढ़ी। बाकी केंद्रों में तय दिन पर होगी परीक्षा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि यह परीक्षा अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। पहले परीक्षा की ताखीख 15 मई रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 29 मई 2024 कर दिया गया है। तारीख में यह बदलाव केवल दिल्ली के लिए है। दिल्ली के अलावा देश व विदेश के बाकी केंद्रों पर यह परीक्षा तय तारीख पर ही होगी। एजंसी ने यह सूचना मंगलवार को दी।

क्यों आगे बढ़ाई गई तारीख

तय तारीख के ठीक एक दिन पहले एजंसी ने सूचना दी गई कि कुछ कारणों की वजह से तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली के केंद्रों पर परीक्षा 15 मई की जगह 29 मई को होगी। साथ ही एजंसी ने बताया कि अभ्यर्थियों को दोबारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे वह 29 मई को परीक्षा में बैठ सकें। हालांकि देशभर के दिल्ली के बाहर के केद्रों पर परीक्षा तय तारीख पर ही होगी, जिसमें गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाहाद, नोएडा और विदेश के शहर शामिल हैं।

हाइब्रिड तरीके से होगी परीक्षा

देश की सबसे बड़ी परीक्षा दो सालों के बाद तीसरे साल पहली बार  हाइब्रिड तरीके से आयोजित होगी। केमेस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश और जनरल टेस्ट जैसे 4 विष्यों के टेस्ट बुधवार को होंगे।

ऑफलाइन होगा टेस्ट

पिछलों दो सालों से अलग इस साल एक विषय का टेस्ट एक ही पाली या दिन होगा। जबकि पिछले दो सालों में यह टेस्ट पैटर्न अलग था। पहले एक ही विषय का टेस्ट अलग-अलग दिन या अलग-अलग पाली में रखा जाता रहा है। बता दें कि इस साल परीक्षा के लिए 1.3 मिलियन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। पहली बार इस साल टेस्ट ऑफलाइन आयोजित होगी। यह ऑफलाइन टेस्ट केवल उन 15 विष्यों के लिए होगा, जिनमें सबसे ज्यादा पंजीकरण हुआ है। बाकी के विषयों का टेस्ट ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। ऑफलाइन टेस्ट 15 मई से 19 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट 21 मई से 24 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi School Hybrid Mode: हवा खराब के बीच बच्चों की सेहत की चिंता, दिल्ली के स्कूलों में लगेगी हाइब्रिड क्लास

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण शिक्षा निदेशालय ने बड़ा कदम उठाया है। नया सर्कुलर जारी करते हुए घोषणा...
spot_img

Latest Stories

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵