back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जारी किया प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर

एनटीए ने जेईई मेन, सीयूईटी-यूजी, सीयूईटी-पीजी, नीट के लिए 2024 - 25 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया....

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए जेईई मेन, सीयूईटी-यूजी, सीयूईटी-पीजी, नीट और यूजीसी-नेट की प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया।

कैलेंडर के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन-2024) सत्र-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 के बीच होगी। एनटीए ने अतिरिक्त रूप से घोषणा की है कि जेईई मेन 2024 सत्र-2 की परीक्षा 1 से 15 अप्रैल, 2024 के मध्य होगी।

कैलेंडर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2024 के लिए 5 मई, 2024 की तिथि निर्धारित की गई है।

स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)-यूजी 15 से 31 मई, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

सीयूईटी-पीजी 11 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा यूजीसी-नेट(राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) सत्र-1 की परीक्षा 10 से 21 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

GATE 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, पास करते ही मिल सकती है सरकारी नौकरी; इन 25 कंपनियों में मिलता है मौका, जानिए कैसे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंजीनियरिंग के सबसे बड़े एग्जाम GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵