back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस ‘ब्लैक पेपर’ लाकर केंद्र सरकार के ‘श्वेत पत्र’ का देगी कड़ा जवाब, जनता से मांगेगी जवाब

Delhi News: भाजपा के 'श्वेत पत्र' का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कांग्रेस ने मोदी सरकार के दस वर्षो के कार्यो पर "ब्लैक पेपर" जारी करने की योजना बना डाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाजपा के ‘श्वेत पत्र’ का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दस वर्षो के कार्यो पर “ब्लैक पेपर” जारी करने की योजना बना डाली है। वहीं केंद्र सरकार यूपीए सरकार के दस वर्षो के कार्यो के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ ला रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ‘ब्लैक पेपर’ जारी कर सकते है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ‘श्वेत पत्र’ पेश करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वह कांग्रेस की यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल के कारण भारत की खराब हुए अर्थव्यवस्था की स्थिति को सबके सामने लाने के लिए ‘श्वेत पत्र’ पेश करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार अपने भाषणों में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्पन्न हुई खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताते रहते हैं। जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह ‘श्वेत पत्र’ पेश करेंगी तो सबके सामने असलियत सामने आ जाएगी कि यह बात ठीक है या गलत। क्यूंकि जनता समझदार है, वो पढ़कर अपनी समझ लगाकर असलियत जान ही लेगी।

मोदी सरकार ने उन वर्षो के संकट को दूर कर दिया है

वित्त मंत्री सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट 2024 पेश करने के समय अपने भाषण में कहा था कि दोनों सदनों( राज्यसभा और लोकसभा) में केंद्र सरकार की तरफ से ‘श्वेत पत्र’ पेश करेंगी। उन्होंने कहा था कि यूपीए सरकार ने किस तरह से अपने दस साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को खराब स्थिति में पहुंचाया। वित्त मंत्री ने ये भी बताया कि मोदी सरकार ने उन वर्षो के संकट को दूर कर दिया है और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है।

‘श्वेत पत्र’ सदन में 9 फरवरी या फिर शनिवार(10 फरवरी ) को पेश हो सकता है

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 निकट ही है। पक्ष और विपक्ष दोनों किसी भी तरह से अपनी बातें जनता के सम्मुख रखने से चूकना नहीं चाहते हैं। इसलिए कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार के श्वेत पत्र के जवाब में ब्लैक पेपर जारी करने का ऐलान कर दिया हैं। अब देश की जनता ही इन पत्रों को पढ़कर जान पायेगी की असलियत क्या है। सबको दोनों के ‘श्वेत पत्र’ और ‘ब्लैक पेपर’ के जारी होने के बाद ही पता चल पायेगा। केंद्र सरकार यह ‘श्वेत पत्र’ सदन में शुक्रवार(9 फरवरी ) या फिर शनिवार(10 फरवरी ) को पेश कर सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...