back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CJI चंद्रचूड़ की जांच एजेंसियों को बड़ी सलाह, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक अपराधों को प्राथमिकता देनी चाहिए

CJI DY Chandrachud: मुख्य न्यायाधीश ने सलाह दी कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक अपराधों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश(CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने देश की केंद्रीय जाँच एजेंसियों को सीबीआई के स्थापना दिवस पर बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों का जिक्र करते हुए कहा कि वे देश में कम फैली हुई हैं। मुख्य न्यायाधीश ने सलाह दी कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक अपराधों को प्राथमिकता देनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सीबीआई के 20वें डीपी कोहली मेमोरियल लेक्चर में टेक्नोलॉजी के कारण अपराधिक मामलों की जांच में जो चुनौतियां आती है उसका जिक्र करते हुए, उससे निपटने के लिए अपनी सलाह दी। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की बात कही और उसमें एक्यूरेसी और सटीकता बढ़ाने के लिए AI का उपयोग करने को कहा। उन्होंने केंदीय जांच एजेंसियों को तलाशी, जब्ती की शक्तियों और प्राइवेसी के अधिकारों के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी।

हमने उन्हें कमजोर करने का काम किया है: मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने केंद्रीय एजेंसियों के लिए बड़ी बात कहते हुए बताया कि हमने उन्हें कमजोर करने का काम किया है। मुख्य न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के खिलाफ आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। उन्होंने जानकारी दी कि जांच एजेंसी में अधिकतर अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं। जांच एजेंसियों को स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स के माध्यम से अपग्रेड किया जाना चाहिए। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी जांच एजेंसियों को ध्यान केंद्रित करने को कहा।

केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपनी लड़ाई खुद से चुनने की सलाह दी है

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को अपनी लड़ाई खुद से चुनने की सलाह दी है। उन्होंने जांच एजेंसियों को अलग अलग केसो में ज्यादा शामिल होने की बजाय, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के खिलाफ आर्थिक अपराधों से संबंधित मामलों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। मुख्य न्यायाधीश ने इसका छोटा सा समाधान का उदहारण देते हुए कहा कि एफआईआर दाखिल करने से शुरू होने वाली जांच प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर टेक्नोलॉजी के माध्यम से मामलों की अधिक संख्या से होने वाली देरी से निपटा जा सकेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सुप्रीम कोर्ट ने NCERT कंटेंट पर जताई थी आपत्ति, CJI ने बताई साजिश, 11 मार्च को होगी सुनवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की एक पुस्तक में न्यायपालिका को लेकर प्रकाशित कथित आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ा रुख...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵