नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का ही रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कक्षा 10 का रिजल्ट इस साल 93.60 प्रतिशत रहा है। सीआईएससीई आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2024 के रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के छात्रों अपने रिजल्ट का लगातार इंतजार कर रहे थे, जो आज पूरा हो गया है।
कितना रहा साल 2023 और 2024 का रिजल्ट?
पिछले साल 10वीं में 21.84 लाख विद्यार्थियों में से 20.16 लाख विद्यार्थी पास हुए। ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज की बात करे को वह 93.12 फीसद रहा। वहीं इस साल का रिजल्ट 93.60 प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं की तरह ही 10वीं के रिजल्ट में भी उछाल देखने को मिली।
कब हुई थी परीक्षा?
बोर्ड ने 2024 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
कितने अंक प्राप्त करने की है जरूरत
सीबीएसई परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जिन विष्यों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों है, उनमें भी उन्हें दोनों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
IVRS के जरिए जाने अपना रिजल्ट
विद्यार्थी केवल एक कॉल से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए दिल्ली में रह विद्यार्थियों को 24300699 पर कॉल करना होगा। व दिल्ली के बाहर रह रहे विद्यार्थियों को 011-24300699 पर कॉल करना होगा।
SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट
जो विद्यार्थी अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट मैसेज के जरिए प्राप्त करना चाहते हैं वह CBSE10 या CBSE12 लिखकर आगे अपना रोल नंबर लिखना होगा। इसके बाद वे इस मैसेज को 7738299899 पर भेजें। जिसके बाद उन्हें फोन पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
वेबसाइट से कैसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in विजिट करें।
-इसके बाद ‘CBSE board results’ लिंक पर क्लिक करें।
-अगली विंडो में 10वीं या 12वीं का लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद अपने सभी जरूरी क्रेडेंशियल सब्मिट करें।
-इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने रिजल्ट को आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





