back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीआई ने दिल्ली में बच्चा चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 शिशुओं को बचाया; इतने पैसो में करते थे सौदा

CBI Raid: सीबीआई के मुताबिक शिशु तस्करों का एक नेटवर्क देशभर में शिशुओं की खरीद-फरोख्त में सक्रिय है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के केशव पुरम इलाके में छापेमारी कर शिशुओं की खरीद-फरोख्त में शामिल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस तलाशी अभियान के दौरान सीबीआई की टीम ने 3 शिशुओं को बचा लिया। इसमें डेढ़ दिन और 15 दिन के दो शिशु और एक महीने की एक बच्ची है। सीबीआई इस मामले में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है।

सीबीआई ने इन शिशु तस्करों को गिरफ्तार किया है

सीबीआई ने जिन शिशु तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें हरियाणा के सोनीपत निवासी नीरज, दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी इंदु पवार , पटेल नगर निवासी असलम, नारंग कॉलोनी कन्हैया नगर निवासी पूजा कश्यप, कराला निवासी रितु और मालवीय नगर निवासी अंजलि हैं।

शिशु तस्करों की तलाश में CBI ने दिल्ली और हरियाणा में 7 स्थानों पर छापेमारी की

इन शिशु तस्करों की तलाश में सीबीआई ने दिल्ली और हरियाणा में 7 स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान सीबीआई ने 5.5 लाख नकद और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये हैं। सीबीआई ने शिशुओं की खरीद-फरोख्त में सक्रिय विभिन्न 10 आरोपितों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।

शिशु तस्करों का एक नेटवर्क देशभर में शिशुओं की खरीद-फरोख्त में सक्रिय है

सीबीआई के मुताबिक शिशु तस्करों का एक नेटवर्क देशभर में शिशुओं की खरीद-फरोख्त में सक्रिय है। गिरफ्तार आरोपित कथित तौर पर गोद लेने से संबंधित फर्जी दस्तावेज बनाकर कई निःसंतान दंपतियों से लाखों रुपये की ठगी करने में भी शामिल हैं।

वे नवजात बच्चों को 4 से 6 लाख प्रति बच्चे की कीमत पर बेच देते हैं

सीबीआई को अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपित विज्ञापन के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे गोद लेने के इच्छुक नि:संतान दंपतियों के संपर्क में रहते हैं। वे नवजात बच्चों को 4 से 6 लाख प्रति बच्चे की कीमत पर बेच देते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵