back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जेल में उगाही मामले की होगी सीबीआई जांच

CBI Investigation Against Satyendar Jain: गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होती नही नजार आ रही है। एक तरफ जहां दिल्ली शराब घोटाला मामले में पार्टी के कई बड़े नेता जेल जा चुके है। तो वहीं अब दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें और बढ़ती हुई नजार आ रहीं है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। इस मामले में सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने ठग सुकेश चंद्रशेखर से ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी।

तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप लगा है। इसके अलावा महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन और संदीप गोयल समेत तिहाड जेल के अन्य अधिकारियों राजकुमार और मुकेश प्रसाद पर साल 2019-22 के बीच 12.50 करोड़ रुपये वसूलने के आरोप लगाया था।

सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के आखिरी जमानत याचिका इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन दिनों महाठग सुकेश चन्द्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद था। सुकेश चन्द्रशेखर ने सरंक्षण देने के एवज में सत्येंद्र जैन पर कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की थी सीबीआई जांच की मांग

अब इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसी वर्ष फरवरी माह के दौरान इसकी सीबीआई जांच कराने के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किया था। उप-राज्यपाल ने पीओसी अधिनियम की धारा 17ए के तहत जैन पर मुकदमा चलाने व सीबीआई जांच करने की मंजूरी देने के लिए गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भी भेजा था। इसको लेकर महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के LG को एक शिकायत भी भेजी थी। इसे गृह मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...