back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीआई को मिली के. कविता से पूछताछ की अनुमति, जेल अधिकारियों को एक दिन पहले देनी होगी जानकारी

Delhi Excise Scam: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने सीबीआई को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में बीआरएस नेता के. कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दे दी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने सीबीआई को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दे दी है। सीबीआई ने याचिका दायर कर कविता से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि सीबीआई को एक दिन पहले जेल अधिकारियों को जानकारी देनी होगी।

मानत याचिका पर 8 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा

कोर्ट ने 4 अप्रैल को के. कविता की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जमानत याचिका पर 8 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट ने 26 मार्च को के. कविता को 9 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। पेशी के दौरान के. कविता ने कहा था कि यह मनी लांड्रिंग का नहीं, बल्कि राजनीतिक लांड्रिंग का मामला है। यह एक मनगढ़ंत और झूठा मामला है। हम बेदाग, बेकसूर साबित होंगे।

ईडी के मुताबिक के कविता ने सौ करोड़ की हेराफेरी की थी

ईडी के मुताबिक के कविता ने सौ करोड़ की हेराफेरी की थी। आरोप है कि इंडोस्पिरिट्स के जरिये 33 फीसदी लाभ कविता को पहुंचता था। कविता शराब कारोबारियों की लॉबी साउथ ग्रुप से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने कविता को पूछताछ के लिए दो समन भेजे थे लेकिन कविता पेश नहीं हुईं, जिसके बाद छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...