back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elvish Yadav FIR: एल्विस यादव पर मामला दर्ज, रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी-2’ के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है

नई दिल्ली, (हि.स.)। ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने 5 सांप पकड़ने वालों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 कोबरा और कुछ जहर बरामद किया गया है।

अवैध रूप से रेव पार्टियों का कर रहे थे आयोजन

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एल्विश यादव समेत राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया गया है। एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स को की गई शिकायत में गौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विस यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर में फार्म हाउसों पर अवैध रूप से रेव पार्टियों का आयोजन कर रहे थे। इन पार्टियों में नियमित रूप से आने वाली विदेशी लड़कियां सांप के जहर और अन्य दवाओं का सेवन करती हैं।

नोएडा में आयोजित रेव पार्टी में की कोबरा जहर व्यवस्था

इस पर पुलिस के एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क करके उससे नोएडा में एक रेव पार्टी आयोजित करने और कोबरा जहर की व्यवस्था करने के लिए कहा। एल्विश अपने एजेंट राहुल का फोन नंबर देता है और कहता है कि मेरा नाम लेकर बुलाओ, वह सब कुछ व्यवस्थित कर देगा। जैसे ही मुखबिर ने एल्विश के नाम पर राहुल से बात की, तो वह रेव पार्टी और अन्य इंतजाम करने के लिए तैयार हो गया।

9 सांपों के जहर लेकर आया था

मुखबिर ने उसे नोएडा के सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुलाया और डीएफओ नोएडा और पुलिस को सूचना दी। राहुल व अन्य लोग वहां पहुंच गये। वह अपने साथ 9 सांपों के जहर लेकर आया था। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एल्विस यादव समेत छह आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...